• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

52 रुपये किलो चीनी चाहिए तो यहां पहुंचिए, योगी सरकार ने लखनऊ में किया इंतजाम

Admin by Admin
October 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
52 रुपये किलो चीनी चाहिए तो यहां पहुंचिए, योगी सरकार ने लखनऊ में किया इंतजाम


Last Updated:October 14, 2026, 23:19 IST

Lucknow Latest News: बाजार में चीनी के दाम से परेशान हैं तो आपके लिए राहत की खबर है. योगी सरकार ने लखनऊ में सरकारी बिक्री केंद्र पर 51 और 52 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी बेचने की व्यवस्था की है. यहां एक, दो, पांच और 50 किलो के पैकेट मिलेंगे. जानिए कहां से खरीद सकते हैं चीनी और क्या हैं अलग-अलग पैकेट के दाम.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

52 रुपये किलो चीनी चाहिए तो यहां पहुंचिए, योगी सरकार ने लखनऊ में किया इंतजामZoom

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ.

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में अगर आप बाजार से कम कीमत पर चीनी खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए काम की खबर है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए खास व्यवस्था की है. राजधानी में अब सरकारी बिक्री केंद्र पर 51 और 52 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी खरीदी जा सकती है. इसके लिए गन्ना किसान संस्थान परिसर में बिक्री केंद्र बनाया गया है, जहां अलग-अलग वजन के पैकेट मिलेंगे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने यह व्यवस्था की है. विभाग के मुताबिक, चीनी की कीमतों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी. उन्होंने आम लोगों को राहत देने और चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इसके बाद सरकारी बिक्री केंद्रों पर चीनी बेचने का फैसला लिया गया.

52 रुपये किलो मिलेगी चीनी, जानिए पैकेट की कीमत
लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम और सहकारी चीनी मिल संघ के बिक्री केंद्र पर चीनी उपलब्ध होगी. यहां उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम की ओर से एक किलो चीनी का पैकेट 52 रुपये में मिलेगा. दो किलो के पैकेट की कीमत 102 रुपये, पांच किलो के पैकेट की कीमत 250 रुपये और 50 किलो के पैकेट की कीमत 2500 रुपये रखी गई है.

वहीं, सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर की चीनी कुछ पैकेटों में कम कीमत पर मिलेगी. इसका एक किलो का पैकेट 51 रुपये में और दो किलो का पैकेट 102 रुपये में खरीदा जा सकेगा. पांच किलो के पैकेट की कीमत 245 रुपये और 50 किलो के पैकेट की कीमत 2400 रुपये तय की गई है.

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खरीद सकेंगे चीनी
विभाग के मुताबिक, बिक्री केंद्र पर चीनी की बिक्री हर कार्यदिवस में नियमित रूप से की जाएगी. ग्राहक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यहां पहुंचकर अपनी जरूरत के हिसाब से चीनी खरीद सकते हैं. इसके लिए अलग-अलग वजन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे. विभाग का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बिक्री केंद्र पर जरूरी इंतजाम किए गए हैं. इस व्यवस्था का मकसद लोगों को तय कीमत पर चीनी उपलब्ध कराना है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 23:19 IST



Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘मेरी लाइफ पर कभी बायोपिक नहीं बनेगी’, सलमान की बात सुनते ही सोच में पड़ गए करण जौहर, करिश्मा ने पूछ लिया सवाल

Next Post

फिल्ममेकर ने बिना बड़े सितारों-गानों के बनाई फिल्म, मगर खरीदारों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, ऑस्कर तक पहुंची मूवी

Next Post
फिल्ममेकर ने बिना बड़े सितारों-गानों के बनाई फिल्म, मगर खरीदारों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, ऑस्कर तक पहुंची मूवी

फिल्ममेकर ने बिना बड़े सितारों-गानों के बनाई फिल्म, मगर खरीदारों ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, ऑस्कर तक पहुंची मूवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement