Last Updated:
बॉलीवुड में अब तक कई स्टार्स की जिंदगी पर बायोपिक बन चुकी हैं, लेकिन क्या सलमान खान असल जिंदगी पर कभी कोई फिल्म बन पाएगी. जी हनीं, ऐसा खुद सलमान खान ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में कहा है. सलमान ने साफ कर दिया है कि उनकी कहानी बड़े पर्दे पर देखने को कभी नहीं मिलेगी.दरअसल करण ने सलमान से ये सवाल किया था कि वह चाहते हैं कि उनकी बायोपिक बने. लेकिन सलमान ने साफ इनकार कर दिया.
सलमान नहीं चाहते जिदंगी पर्दे पर आए.
नई दिल्ली. करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले एपिसोड में सलमान खान ने शिरकत की.शो के दौरान उनसे पूछा गया कि उनकी बायोपिक कौन-सा डायरेक्टर बनाएगा, तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर खुद करण भी चौंक गए. सलमान ने कहा कि उनकी जिंदगी की कहानी उनके साथ ही कब्र में चली जाएगी. साथ ही कहा कि वह अपनी जिंदगी को बड़े पर्दे पर दिखाने के पक्ष में नहीं हैं.
सलमान खान के फैंस अगर ये इंतजार कर रहे हैं कि कभी उनकी कोई बायोपिक बनेगी. तो उनका सपना टूट चुका है. क्योंकि सलमान साफ कर चुके हैं. उनकी जिदंगी पर कभी कोई बायोपिक नहीं बनेगी. उनका कहना है कि उनकी जिंदगी पर कभी बायोपिक नहीं बनेगी और उनकी कहानी उनके साथ ही कब्र में चली जाएगी. ये खुलासा उन्होंने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ में किया है. इस दौरान करिश्मा कपूर भी उनके साथ नजर आईं.
कौन बनाएगा सलमान पर बायोपिक?
करण के शो के रैपिड फायर राउंड में करिश्मा कपूर ने सलमान खान से सवाल किया कि अगर उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाई जाए, तो वह किस डायरेक्टर को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपना चाहेंगे. इसके साथ ही करिश्मा कपूर ने उन्हें चार ऑप्शन भी दिए. इनमें सूरज बड़जात्या, कबीर खान, डेविड धवन और संजय लीला भंसाली. इस सवाल के जवाब में सलमान ने कहा कि वह अपनी कहानी के हिसाब से अलग-अलग निर्देशकों को चुनेंगे. अगर उनकी जिंदगी पर कोई कॉमेडी फिल्म बनानी हो, तो डेविड धवन, पारंपरिक बनानी हो तो दुखभरी प्रेम कहानी दिखानी हो, संजय लीला भंसाली. जिंदगी में प्यार और रोमांस से जुड़ी खूबसूरत कहानियों दिखानी है, तो दिसूरज बड़जात्या. उनकी जिदंगी की घटनाओं पर बनानी है, तो कबीर खान.
सलमान ने बायोपिक बनाने से किया इनकार?
सलमान खान ने अपने अलग-अलग जॉनर के लिए अलग-अलग निर्देशकों को चुना. लेकिन जब बात उनकी जिंदगी पर बायोपिक की चर्चा हुई तो उन्होंने साफ कह दिया कि ऐसा होगा ही नहीं. सलमान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मेरी जिंदगी पर कभी बायोपिक नहीं बनेगी. मेरी जिंदगी मेरे साथ ही कब्र में चली जाएगी.क्योंकि सलमान अपनी पर्सनल लाइफ को पर्दे पर लाने के इच्छुक नहीं हैं.वह नहीं चाहते उनकी जो जिंदगी रही, वो फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचे.
बता दें शो के पहले एपिसोड में रैपिड फायर राउंड में करिश्मा कपूर ने सलमान खान से एक और सवाल किया कि करियर की आखिरी फिल्म वह किस एक्ट्रेस के साथ करना चाहेंगे. को-स्टार के तौर पर वह किसे चुनेंगे. सलमान ने जवाब में कहा कि आखिरी फिल्म अभी नहीं हो रही है, भाई. अभी नहीं.’
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

