Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन पैसा, करियर और प्यार के मामले में अच्छा रहेगा. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, 15 अक्टूबर को कारोबार करने वालों की कोई डील दोस्तों की मदद से फाइनल हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फायदा मिलने और प्रमोशन के योग बन रहे हैं. वहीं, सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है और शादीशुदा जातक भी पार्टनर के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. आज का शुभ रंग व अंक क्या है, जानिए वृषभ राशि का पूरा राशिफल.
15 October Vrishabh Rashifal: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
बिजनेस डील होगा फाइनल
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज वो उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बन रहें है. आज आपकी कोई बिजनेस डील भी दोस्तों की मदद से फाइनल हो सकती है. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज उन्हें ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करेंगे तो आपके प्रमोशन के योग भी बनेगे. आज आपको ऑफिस में बॉस का सहयोग भी मिलेगा. जो लोग स्टूडेंट्स है आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.
शेयर बाजार में निवेश से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो शेयर बाजार में पैसा इंवेस्ट कर सकते हैं. हालांकि इसके पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह भी लेनी चाहिए. आज आप सरकारी स्कीम में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
आज सिंगल जातक होंगे मिंगल
वृषभ राशि के जातक जो सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज पूरी हो सकती है. आज आप जिसे चाहते है उससे अपने दिल की बात भी रख सकते हैं. वहीं जो लोग पार्टनर है आज उनका लव लाइफ खुशनुमा होगा. आज आप अपने पार्टनर को छोटा ही सही कोई तोहफा उपहार स्वरूप भेंट करें. जो लोग शादीशुदा है आज उनका दिन भी शानदार होगा. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.
माथे पर लगाए केसर का तिलक
आज आपका शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि माथे पर केसर का तिलक लगाएंगे तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार जरूर होगा.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

