संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर । ग्राम पंचायत महुली के जलजलिया टोले में दुर्गा पूजा महोत्सव के पांचवें वर्ष के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से परिपूर्ण इस यात्रा में 71 कन्याओं ने भाग लेकर धर्म और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक निकली कलश यात्रा में 71 कन्याएं नंगे पांव सिर पर कलश धारण कर जयकारों के साथ आगे बढ़ीं। यात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर कन्याओं का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
बता दें कि जलजलिया टोले में इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव का पांचवां वर्ष मनाया जा रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह है। स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष ललित यादव, उपाध्यक्ष श्याम बाबू, राधेश्याम गुप्ता, दीनबंधु यादव, महेन्द्र, राजकुमार, लवकुश, बबलू यादव, दिनेश यादव, उमेश, अशोक, रामकुमार सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु मौजूद रहे।
