Last Updated:
Ayodhya to Nepal Connectivity: गोंडा में मनोरमा नदी पर 5.5 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जा रहा है. 54 मीटर लंबा और 8.5 मीटर चौड़ा यह पुल पुराने और जर्जर पुल की जगह लेगा. इसके बनने से मनकापुर और आसपास के इलाकों के लोगों का आवागमन आसान होगा. साथ ही, अयोध्या, बलरामपुर और नेपाल की ओर जाने वाले रास्तों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.
अंग्रेजों के समय बना था यह पुल.
गोंडा: उत्तर प्रदेश में अयोध्या से बलरामपुर होते हुए नेपाल जाने वाले रास्ते को आरामदायक बनाने का काम शुरू हो गया है. राम नगरी में राम लला विराजमान हुए और राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ तो गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और आसपास के इलाकों में भी विकास की बयार बहने लगीं. इसी के तहत गोंडा के मनकापुर विधानसभा क्षेत्र ने गोंडा के भाजपा सांसद और विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रस्ताव पर मनोरमा नदी पर 54 मीटर लम्बा और 8.5 मीटर चौड़ा पुल बना रहा है.
5.5 करोड़ की लागत से यह पुल आगामी दिसम्बर माह में पूरा होना है और जल्द ही अयोध्या से मिथिला जाना और भी आसान हो जायेगा. बलरामपुर जनपद में स्थित मां पार्टेश्वरी देवी शक्तिपीठ के रास्ते माता जानकी की नगरी भी लोग आराम से जा सकेगें. ब्रिटिश हुकूमत के में यहां पर बेहद सकरा पुल बना था और अब जर्जर हो चुका था. इसी के चलते सरकार ने इसको मजबूत और बड़ा बनाने का निर्णय लिया है.
अयोध्या और नेपाल के बीच जानें-आने में होगी राहत
अयोध्या, बलरामपुर और नेपाल के बीच सड़क संपर्क को सुगम बनाने की दिशा में मनोरमा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है. इस पुल के बनने से अयोध्या से बलरामपुर होते हुए नेपाल जाने वाले लोगों का रास्ता आसान होने की उम्मीद है. साथ ही रामनगरी अयोध्या, आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के शक्तिपीठ और माता सीता के मायके जनकपुर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को भी आवागमन में सुविधा मिल सकती है.
अयोध्या से आर्थिक राजधानी श्रावस्ती जाने के लिए अंग्रेजों ने बनवाया था पुल
मनकापुर के ज्ञानपुर सम्मय माता मंदिर के पास यह पुल अरसे पहले बना था. अब यह फिर से बन रहा है और सड़क को भी 7 मीटर चौड़ा किया जा रहा है. इसमें सड़क की चौड़ाई सात मीटर निर्धारित है और पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड करा रहा है. इस पुल का निर्माण कार्य मार्च 2025 में शुरू हुआ था और और दिसंबर 2026 तक पूरा होने का लक्ष्य बताया गया है.
दतौली चीनी मिल से ऊंटघाट जंगल तक सड़क चौड़ीकरण का भी चल रहा काम
क्षेत्र में आवागमन को और सुगम बनाने के लिए दतौली मिल से ऊंटघाट तक सड़क चौड़ीकरण की योजना भी प्रस्तावित है. इस पर काम चल रहा है और इसके लिए करीब 55 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है. यह पुल और सड़क गोंडा के भाजपा सांसद और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रस्ताव पर शुरू हुआ है.
अंतराष्ट्रीय आवागमन व्यापार धर्म और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
रामनगरी अयोध्या से बलरामपुर होते हुए नेपाल जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए सुविधाजनक होगा. वहीं नेपाल को जोड़ने के चलते व्यापार और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सड़क और पुल निर्माण के अलावा सड़क चौड़ीकरण की योजनाएं पूरी होने पर क्षेत्रीय संपर्क बेहतर हो सकता है. साथ ही धार्मिक और अंतरराष्ट्रीय आवागमन को सुविधा मिलने की संभावना है.
इंजीनियर क्या बोले
इस सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि इस पुल का निर्माण दिसंबर माह में पूरा कर लिया जाना था लेकिन प्रतिकूल मौसम और बारिश के चलते काम अवरुद्ध है और मार्च 2027 तक इसको पूरा करने की उम्मीद है. वहीं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने न्यूज 18 से बातचीत कर बताया कि इस पुल के निर्माण से गोंडा और आसपास के जनपद के लोगों को आवागमन में आसानी होगी. वहीं चीनी मिल, व्यापार, धर्म और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे राजस्व में वृद्धि होगी.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
