• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ग्लैमर से कोसों दूर थी सारा अली खान, वजन भी था 100 किलो, फिर कॉलेज जाते ही लिया एक्ट्रेस बनने का बड़ा फैसला

Admin by Admin
October 14, 2026
in मनोरंजन
0
ग्लैमर से कोसों दूर थी सारा अली खान, वजन भी था 100 किलो, फिर कॉलेज जाते ही लिया एक्ट्रेस बनने का बड़ा फैसला


Last Updated:October 14, 2026, 15:56 IST

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने साल 2018 में फिल्म ‘केदारनाथ’ से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान आज अपनी एक्टिंग और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया और खुद को अभिनय की दुनिया के लिए तैयार किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था, जब सारा का वजन करीब 100 किलो हुआ करता था?

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. सारा अली खान फिल्मों में कदम रखने से पहले फिटनेस को लेकर बिलकुल भी सतर्क नहीं थीं. एक्ट्रेस का वजन करीबन 100 किलो था. उस समय वह कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं और उनका इरादा लॉ की डिग्री हासिल करने का था. हालांकि, यूनिवर्सिटी में थिएटर कोर्स करने के बाद उनके भीतर छिपा एक्टिंग का जुनून एक बार फिर जाग उठा.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)

इसके बाद सारा अली खान ने फिल्मों में करियर बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का फैसला किया. हाल ही में सारा ने अपनी जिंदगी के इस दिलचस्प दौर के बारे में खुलकर बात की. सारा अली खान ने अनिल कपूर के शो ‘इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट’ पर शिरकत की जिस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)

शो में अनिल कपूर ने उनसे पूछा कि आखिर उन्होंने एक्ट्रेस बनने का फैसला कब लिया था. इस सवाल का जवाब देते हुए सारा ने बताया कि अभिनय के प्रति उनका लगाव बचपन से ही था. हालांकि, उन्हें पढ़ाई में भी काफी दिलचस्पी थी और वह अपनी शिक्षा को लेकर गंभीर थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)

Add News18 as
Preferred Source on Google

सारा ने बताया कि वह अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने गई थीं, जहां उन्होंने हिस्ट्री की पढ़ाई की. उस समय उन्होंने आगे लॉ की डिग्री लेने के बारे में भी सोचा था. यानी फिल्मों में आने से पहले उनका करियर प्लान कुछ और ही था. वह पढ़ाई पूरी करके एक अलग पेशे में आगे बढ़ने की तैयारी कर रही थीं, लेकिन यूनिवर्सिटी में बिताए एक अनुभव ने उनकी सोच बदल दी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)

सारा के मुताबिक, यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने थिएटर का कोर्स किया था. इसी कोर्स के दौरान उन्हें स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिला. जब वह मंच पर पहुंचीं और अभिनय किया, तो उन्हें एहसास हुआ कि एक्ट्रेस बनने का उनका बचपन का सपना अब भी उनके भीतर मौजूद है. वह उस जुनून को नजरअंदाज नहीं कर सकती थीं.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)

सारा ने बताया कि थिएटर में परफॉर्म करने के बाद उन्होंने खुद से कहा कि उन्हें कम से कम एक बार अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत जरूर आजमानी चाहिए. यहीं से उनके फिल्मी सफर की शुरुआत हुई. इसी बातचीत में उन्होंने अपने पुराने वजन का भी जिक्र किया और बताया कि उस समय उनका वजन करीब 100 किलो था.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)

फिल्मों में आने से पहले सारा ने अपनी फिटनेस पर मेहनत की. आज वह अपनी फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली के लिए भी जानी जाती हैं. हालांकि, उनका यह सफर सिर्फ शारीरिक बदलाव तक सीमित नहीं था, बल्कि अपने बचपन के सपने को पहचानने और उसे पूरा करने की कोशिश भी थी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)

सारा अली खान के करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने केदारनाथ, सिंबा, जरा हटके जरा बचके, मेट्रो इन दिनों, अतरंगी रे जैसी फिल्में दी हैं. उनको एक्टिंग के लिए काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन सारा अली खान ने अपनी फिल्मों की सफलता से जवाब दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम saraalikhan95)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया देखें.
First Published :

October 14, 2026, 15:56 IST



Source link

Views: 5
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रामपुर के पीपली वन में 500 साल पुराना माता बालसुंदरी मंदिर… न पक्की सड़क न बिजली, फिर भी खिंचे चले आते हैं हजारों श्रद्धालु

Next Post

यूपी चुनाव 2027: योगीराज में ‘कब्रिस्तान’ से ‘मंदिर इकॉनमी’, 950 हिंदू तीर्थ स्थलों के प्रताप से BJP को हैट्रिक की उम्मीद

Next Post
यूपी चुनाव 2027: योगीराज में ‘कब्रिस्तान’ से ‘मंदिर इकॉनमी’, 950 हिंदू तीर्थ स्थलों के प्रताप से BJP को हैट्रिक की उम्मीद

यूपी चुनाव 2027: योगीराज में 'कब्रिस्तान' से 'मंदिर इकॉनमी', 950 हिंदू तीर्थ स्थलों के प्रताप से BJP को हैट्रिक की उम्मीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement