सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…
..चोपन थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कनछ-कन्हौरा में धनुष यज्ञ के बाद गूंजे जयकारे, ग्राम प्रधान ने पुलिस प्रशासन से मांगी सुरक्षा

कभी नक्सली गतिविधियों के लिए चर्चा में रहने वाले कनछ-कन्हौरा क्षेत्र में अब धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों की रौनक देखने को मिल रही है।

चोपन थाना क्षेत्र के कनछ में नवयुवकों के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में धनुष यज्ञ और भगवान श्रीराम-सीता विवाह का भव्य मंचन किया गया।

शिवधनुष टूटते ही ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से रामलीला परिसर गूंज उठा। आदिवासी वनबंधुओं और बच्चों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।

पुलिस सुरक्षा की मांग: रामलीला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कनछ के ग्राम प्रधान राजेश गौड़ ने पुलिस प्रशासन से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इनकी रही सहभागिता: रामलीला समिति के आयोजन में बृज किशोर, नरेंद्र गुप्ता, अमृत विश्वास, विवेक गुप्ता, अखिलेश, शिवनाथ, अयोध्या, संजय मद्धेशिया, अविनाश और पवन पुरी सहित अन्य सदस्यों की भूमिका रही।
