• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Guava Farming : ढाई बीघे से कमा रहा हर साल 4 लाख, गोंडा के किसान राजेश ने लगाई अमरूद की ऐसी वैरायटी

Admin by Admin
October 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Guava Farming : ढाई बीघे से कमा रहा हर साल 4 लाख, गोंडा के किसान राजेश ने लगाई अमरूद की ऐसी वैरायटी


होमताजा खबरकृषि

ढाई बीघे से कमा रहा 4 लाख, गोंडा के किसान राजेश ने लगाई अमरूद की ऐसी वैरायटी

Last Updated:October 14, 2026, 13:39 IST

Guava Farming Tips : ताइवान पिंक अमरूद की खेती किसानों की किस्मत बदल रही है. इस अमरूद का गूदा गुलाबी रंग का होता है और स्वाद भी अच्छा होता है. लोकल 18 से गोंडा के किसान राजेश वर्मा बताते हैं कि वे ढाई बीघा में ताइवान पिंक अमरूद की बागवानी कर रहे हैं. शुरुआत में करीब 56 हजार रुपये की लागत आई. राजेश के मुताबिक पहली बार फल की तुड़ाई में ही उनकी शुरुआती लागत निकल गई थी. अमरूद के बाग की देखभाल पर अब हर साल 20 हजार रुपये खर्च होते हैं. बाजार में अमरूद का भाव अच्छा रहने पर सालाना तीन से चार लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में किसान पारंपरिक खेती के साथ फलदार पौधों की बागवानी भी कर रहे हैं. ताइवान पिंक अमरूद की खेती किसानों के लिए अच्छी कमाई का विकल्प बन रही है. इस अमरूद का गूदा गुलाबी रंग का होता है और स्वाद भी अच्छा होता है. यही वजह है कि बाजार में इसकी मांग बनी रहती है. लोकल 18 से गोंडा के किसान राजेश कुमार वर्मा बताते हैं कि वे करीब दो से ढाई बीघा में ताइवान पिंक अमरूद की बागवानी कर रहे हैं. इसकी शुरुआत में उन्हें करीब 56 हजार रुपये की लागत आई थी. पहली बार फल की तुड़ाई (करीब 16 महीने) में ही उनकी शुरुआती लागत निकल गई थी. अब उन्हें इस बाग से अच्छी कमाई हो रही है.

नहीं जाना पड़ता बेचने

राजेश कुमार वर्मा के मुताबिक, अमरूद के बाग की देखभाल पर अब हर साल करीब 20 हजार रुपये खर्च होते हैं. बाजार में अमरूद का भाव अच्छा रहने पर सालाना तीन से चार लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती है. हालांकि, कम भाव मिलने पर कमाई घट भी सकती है. यह पूरी तरह बाजार के दाम पर निर्भर करता है. अमरूद बेचने के लिए बाजार तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती. व्यापारी खुद उनके खेत पर आते हैं और अमरूद खरीदकर ले जाते हैं. इससे उन्हें फसल बेचने में आसानी होती है और भुगतान भी नकद मिल जाता है.

फल मक्खी से कैसे बचाएं

किसान राजेश कुमार वर्मा बताते हैं कि अमरूद की फसल को फल मक्खी से बचाना बहुत जरूरी है. इसके लिए किसानों को फल आने के बाद उस पर फ्रूट कवर या बैग का इस्तेमाल करना चाहिए. इससे फल को नुकसान से बचाने में मदद मिलती है और उसकी गुणवत्ता भी बेहतर बनी रहती है. अच्छी गुणवत्ता वाले फल का बाजार में बेहतर भाव मिलते हैं. राजेश वर्मा का कहना है कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ फलदार पौधों की बागवानी पर भी ध्यान देना चाहिए. सही तरीके से देखभाल और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर खेती करने से अच्छी आमदनी के द्वार खुल जाते हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Gonda,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 13:39 IST



Source link

Views: 4
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जिस ‘रामायण’ ने रचा इतिहास, उसे डिज्नी ने कर दिया था रिजेक्ट, ललित मोदी ने बताई मीटिंग की कहानी

Next Post

सलखन. कभी गूंजती थीं बंदूकें, अब गूंज रहे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे! कनछ में राम-सीता विवाह का भव्य मंचन

Next Post

सलखन. कभी गूंजती थीं बंदूकें, अब गूंज रहे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे! कनछ में राम-सीता विवाह का भव्य मंचन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement