• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रामलीला हटके, लक्ष्मण के सामने फिल्मी गाने पर ऐसी नाची शूर्पणखा, 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला ये वीडियो

Admin by Admin
October 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
रामलीला हटके, लक्ष्मण के सामने फिल्मी गाने पर ऐसी नाची शूर्पणखा, 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देख डाला ये वीडियो


Last Updated:October 14, 2026, 11:22 IST

सोशल मीडिया पर एक रामलीला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शूर्पणखा लक्ष्मण के सामने फिल्मी गाने आपके प्‍यार में हम संवरने लगे पर झूमकर नाचती नजर आ रही है. इस वीडियो को अभी तक तीस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नवरात्रि शुरू होते ही देशभर में रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया है. रामायण की पावन कहानी को इन 9 दिनों में मंच पर दिखाया जाता है. अलग-अलग राज्य, बोली-भाषा और वेशभूषा के चलते रामलीलाओं में हल्का-फुल्का मजाक और अंतर देखने को भी मिलता है, लेकिन कई बार दर्शकों को बिठाए रखने के चक्कर में आयोजक हदें पार कर देते हैं. हाल ही में ऐसी ही एक रामलीला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शूर्पणखा लक्ष्मण के सामने ऐसा नाचती है कि दर्शक तो टकटकी बांधकर देखते ही हैं, बल्कि इस वीडियो को ऑनलाइन भी अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं.

इस वीडियो में देख सकते हैं कि रामलीला में शूर्पणखा और लक्ष्मण का प्रसंग आता है. जब शूर्पणखा लक्ष्मण पर मंत्रमुग्ध हो जाती है और उन्हें पाने के लिए यत्न करती है. शूर्पणखा की इसी कोशिश को यहां इतने फिल्मी अंदाज में पेश किया जाता है कि एक बार को यकीन नहीं होता कि रामलीला देख रहे हैं फिल्म. दरअसल इसमें शूर्पणखा लक्ष्मण के सामने राज मूवी के गाने, ‘आपके प्यार में हम संवरने लगे, देख के आपको हम निखरने लगे’….. पर झूम-झूमकर नाचती है. यह पूरा गाना रामलीला के मंच पर बजता है और शूर्पणखा नाचती है.

सिर्फ यही नहीं शूर्पणखा के और भी कई वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक में शूर्पणखा मर्यादा पुरुषोत्तम राम के सामने भी नाच रही है और गाना बज रहा है, राम-लखन मूवी का, ‘ओ रामजी.. बड़ा दुख दीना, तेरे लखन ने, बड़ा दुख दीना’…. इस गाने को फिल्म में माधुरी दीक्षित ने परफॉर्म किया था, जिसमें लखन की भूमिका में अनिल कपूर थे और उनके बड़े भाई थे जैकी श्रॉफ.

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल रामलीला के इस वीडियो को अभी तक 3.3 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. यह वीडियो सुपर क्लब रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया है. यह पूरा पेज ही रामलीला के मंचन के वीडियो से भरा पड़ा है. हालांकि न्यूज18हिंदी इनमें से किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है कि यह अभी की रामलीला का है या पहले की किसी रामलीला का है.

ऑनलाइन मिली जानकारी के मुताबिक यह रामलीला कमेटी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की बताई जा रही है, जो सहारनपुर में ही हर साल रामलीला का आयोजन करती है. इस कमेटी के कलाकर ही मंचन में भूमिकाएं निभाते हैं.

ऐसे में इस वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट भी अलग-अलग आ रहे हैं. जहां कुछ लोग इस रामलीला को मजेदार और टिकाऊ बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाना भी कह रहे हैं.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

Location :

Saharanpur,Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 14, 2026, 10:20 IST



Source link

Views: 9
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

प्रभास की ‘द राजा साब’ क्यों फ्लॉप हुई? 400 करोड़ी फिल्म नहीं निकाल पाई बजट, प्रोड्यूसर बोले- गलती हो गई

Next Post

‘साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी’, शहनाज गिल ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, हंस पड़े सब

Next Post
‘साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी’, शहनाज गिल ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, हंस पड़े सब

'साडा कुत्ता कुत्ता, त्वाडा कुत्ता टॉमी', शहनाज गिल ने रोहित शर्मा से बुलवाया अपना आइकॉनिक डायलॉग, हंस पड़े सब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement