• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नारी शक्ति को सलाम#सोनभद्र में 44 महिलाओं का सम्मान, एसपी ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर बढ़ाया हौसला

JK Gupta by JK Gupta
October 14, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क में महिला सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण को लेकर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 39 महिलाओं और खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 44 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सभी सम्मानित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए।

सम्मान पाने वालों में महिला पुलिसकर्मियों के साथ वन विभाग की महिला कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल कल्याण विभाग की कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रशासक, सचिव व सहायक तथा महिला अध्यापक सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका का संदेश दिया। अतिथियों ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता व्यवस्थाओं के प्रति जागरूक करना है। अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Views: 18
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. यूपीआई शुल्क स्थगित होने का व्यापार मंडल ने किया स्वागत, स्थायी वापसी की मांग

Next Post

रिलीज से पहले ही रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का तूफान, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ पार, पहले दिन होगी छप्परफाड़ कमाई?

Next Post
रिलीज से पहले ही रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का तूफान, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ पार, पहले दिन होगी छप्परफाड़ कमाई?

रिलीज से पहले ही रजनीकांत की 'जेलर 2' का तूफान, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ पार, पहले दिन होगी छप्परफाड़ कमाई?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement