Last Updated:
अनुष्का शर्मा को शुरू में काफी रिजेक्शन मिले. फिर उनके हाथ आदित्य चोपड़ा की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ लगी, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान के अपोजिट लीड रोल निभाया था. एक्ट्रेस ने एक बार आदित्य चोपड़ा से उस मुलाकात का किस्सा सुनाया, जिसके बाद उन्हें खूब रोना आया था. दरअसल, डायरेक्टर ने उनसे कड़वी बात कह दी थी, जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाई थीं.
नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को उनके करियर के शुरुआती दिनों में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा ने काफी कड़वा बोल दिया था? ‘कॉफी विद करण’ शो में अनुष्का ने आदित्य चोपड़ा की उस सीधी-साफ सलाह के बारे में बात की.
(फोटो साभार: IMDb)
एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए कहा था, ‘मैं आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में चौथी मंजिल पर थी. उन्होंने बस इतना कहा, ‘सुनो, मुझे तुम्हारे टैलेंट पर बहुत भरोसा है. मुझे लगता है कि तुम बहुत टैलेंटेड एक्ट्रेस हो, लेकिन मुझे नहीं लगता कि तुम बहुत खूबसूरत हो.’
(फोटो साभार: IMDb)
अनुष्का शर्मा ने आगे कहा, ‘तुम सबसे खूबसूरत लड़की नहीं हो, इसलिए तुम्हें यह पक्का करना होगा कि तुम बहुत मेहनत करो. तुम्हें ‘तानी’ का रोल मिल रहा है.’ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से अनुष्का ने डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने तानी का रोल निभाया था.
(फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अनुष्का शर्मा ने बताया कि इससे पहले उन्हें लगता था कि वह बहुत खूबसूरत हैं. इस फीडबैक पर अपना रिएक्शन देते हुए अनुष्का ने कहा, ‘जब मैं ऑफिस से निकली, तो मैं बहुत शांत थी. मैंने ‘थैंक यू’ कहा और बहुत तमीज से पेश आई. एक जगह मैंने गाड़ी रोकी क्योंकि मुझे एहसास हुआ कि मैं रो रही थी.’
(फोटो साभार: IMDb)
अनुष्का शर्मा ने याद करते हुए कहा, ‘मैं बहुत ज्यादा रो रही थी. मेरे माता-पिता शहर में नहीं थे, इसलिए मैंने अपनी मां को फोन किया और कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि अभी ऐसा हो रहा है’. अनुष्का शर्मा ने माना कि शाहरुख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ मिलने से पहले उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था. अनुष्का ने कहा, ‘मुझे लगता था कि मैं बहुत अच्छी दिखती हूं. हां मैं भी ऐसी दिख सकती हूं. अगर सही मेकअप और सही हेयरस्टाइल वगैरह हो.’
(फोटो साभार: IMDb)
आदित्य चोपड़ा से मिलने और शूटिंग में पहली बार मॉनिटर पर खुद को देखने के बाद ही मुझे असलियत पता चली. मैंने दुल्हन का जोड़ा पहना हुआ था. जब मैंने पहली बार खुद को स्क्रीन पर देखा, तो मुझे लगा, ‘वह सही कह रहे हैं. मैं उतनी अच्छी नहीं दिखती हूं.’ (फोटो साभार: IMDb)
अनुष्का शर्मा फैशन की दुनिया से एक्टिंग में आई थीं. वे यश राज फिल्म्स की रोमांटिक फिल्मों ‘बैंड बाजा बारात’ और ‘जब तक है जान’ में अहम भूमिकाएं निभाकर पॉपुलर हुई थीं. उन्हें ‘जब तक है जान’ के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.
(फोटो साभार: IMDb)
अनुष्का शर्मा को क्राइम थ्रिलर ‘एनएच10’ और ड्रामा फिल्मों ‘दिल धड़कने दो’, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘सुई धागा’ में मजबूत इरादों वाली महिलाओं का किरदार निभाने के लिए तारीफ मिली. एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में स्पोर्ट्स ड्रामा ‘सुल्तान’ और राजकुमार हिरानी की फिल्में ‘पीके’ और ‘संजू’ शामिल हैं. उन्होंने ‘जीरो’ के फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था.
(फोटो साभार: IMDb)

