Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 October 2026 : मेष राशि को आज फूंक-फूंककर कदम रखना होगा. नौकरी में विरोधियों की गतिविधि के बावजूद काम पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी. सीनियर के सामने अपना व्यवहार संयमित रखें. इसका फायदा मिलेगा. अचानक खर्च सामने आ सकता है. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज अभिजीत मुहूर्त 11:22 मिनट से लेकर 12:08 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ कार्य शुरू कर सकते हैं. अत्यधिक काम के बीच आराम जरूर करें. संपत्ति संबंधी निर्णय सोच-समझ कर लें. शुभ अंक 9 और भाग्यांक 6 होगा. शुभ रंग लाल और हरा रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 14 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों की आज आर्थिक स्थिति डावाडोल हो सकती है. खर्चों के बढ़ने के योग हैं. प्यार और रिश्तों में आज भावनाएं तीव्र हो सकती है. शक करने की जगह स्पष्ट बातचीत करें. लाभ मिलेगा. आज ऋतु शरद है. मास आश्विन है. पक्ष शुक्ल है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र अनुराधा है. योग आयुष्मान है. सूर्योदय 5:57 मिनट पर और सूर्यास्त 5:33 मिनट पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 11:22 मिनट से लेकर 12:08 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ कार्य शुरू कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 11:45 मिनट से 1:12 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कोई भी नया और शुभ काम नहीं करें. नुकसान हो सकता है.
जोखिम वाला निवेश ठीक नहीं
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज नौकरी में विरोधियों की गतिविधि के बावजूद काम में पकड़ मजबूत रहेगी. सीनियर के सामने संयमित व्यवहार लाभ देगा. आय के अवसर बने रहेंगे, लेकिन अचानक खर्च संभव है. जोखिम वाले निवेश से बचें. संपत्ति संबंधी निर्णय सोच-समझ कर लें. व्यवसाय में साझेदारी और ग्राहक से संपर्क का फायदा मिलेगा. छिपी हुई शर्तों या दस्तावेज को ध्यान से पढ़ें और जांचें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 9 और भाग्यांक 6 होगा. शुभ रंग लाल और हरा रहेगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. आज भाग्य 81 प्रतिशत आपके साथ रहेगा. आज विनायक चतुर्थी है. भगवान गणेश को दुर्वा और मोदक अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. मां दुर्गा के आशीर्वाद के लिए दुर्गा सप्तशती के सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का कम से कम 11 बार पाठ करें. अपनी मनोकामनाओं को दोहराएं. इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी. आज सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

