• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मिर्जापुर से प्रयागराज जाने वालों के लिए खुशखबरी, 45 किमी का NH-35 होगा फोरलेन

Admin by Admin
October 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
मिर्जापुर से प्रयागराज जाने वालों के लिए खुशखबरी, 45 किमी का NH-35 होगा फोरलेन


Last Updated:October 13, 2026, 06:37 IST

मिर्जापुर से प्रयागराज के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-35 के करीब 45 किलोमीटर हिस्से को दो लेन से चार लेन में बदलने की मंजूरी मिल गई है. इस परियोजना पर करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च होने की संभावना है. सड़क चौड़ी होने से दोनों जिलों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने शहर की जर्जर और संकरी सड़कों को भी चौड़ा करने की मांग उठाई है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से प्रयागराज को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 35 का जल्द चौड़ीकरण होगा. चौड़ीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से मंजूरी मिल गई है. जल्द ही डीपीआर के हिसाब से धन अवमुक्त किया जाएगा, इसके बाद सड़क के निर्माण को लेकर काम शुरू किया जाएगा. सड़क बनने के बाद न सिर्फ कनेक्टिविटी तेज होगी. बल्कि, जाम की समस्याओं से भी लोगों को निजात मिलेगा. काफी दिनों से सड़क को चौड़ी करने की मांग चली आ रही थी, जहां लोक निर्माण विभाग ने सड़क के चौड़ीकरण को लेकर मंजूरी दे दी है.

45 किलोमीटर सड़क होगी फोर लेन

मिर्जापुर जिले से प्रयागराज के बीच में पड़ने वाले करीब 45 किलोमीटर सड़क को दो लेन से चार लेन बनाया जाएगा. सड़क को चौड़ा बनाने को लेकर काफी दिनों से मांग चली आ रही थी, उसका कारण कुछ स्थानों पर जाम की समस्या थी. जाम की समस्या के कारण लोगों को परेशान होना पड़ता था, जहां कई बार जाम में फंसे रहने के कारण समस्याएं भी होती थी. ऐसे में जनप्रतिनिधियों की मांग पर सड़क चौड़ीकरण की परियोजना को मंजूरी दे दी गई है, जहां इसका लाभ भी आप जनता को मिलेगा.

1200 करोड़ होंगे खर्च

मिर्जापुर से प्रयागराज के बीच में एनएच 35 के चौड़ीकरण में करीब 1200 करोड रुपए खर्च किए जाने की संभावना है. एनएचआई के द्वारा प्रस्ताव तैयार करके शासन में भेजा गया है. परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद धन का इंतजार है. धनमुक्त होने के बाद ठेकेदार का चयन करके सड़क के निर्माण का काम शुरू किया जाएगा. ऐसे में माल वाहक यात्री वाहन सहित दोनों जिलों के बीच में आवागमन करने वाले हजारों वाहनों को सहूलियत मिलेगी. समय की भी बचत होगी और समस्याओं का भी सामना नहीं करना पड़ेगा.

शहर में भी दें ध्यान

अभिषेक दुबे ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण अच्छी बात है, लेकिन एनएच हाईवे के साथ ही शहर की सड़कों को भी चौड़ा किया जाए. शहर के सड़के काफी जर्जर हो चुकी हैं. जाम सबसे ज्यादा शहरों में लग रहा है. ऐसे में शहर की सड़कों को चौड़ा किया जाए. मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर आम राहगीरो को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है. उन सड़कों के साथ ही शहर के सड़कों पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

October 13, 2026, 06:36 IST



Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

Drishyam 3 Malayalam vs Hindi: मोहनलाल ने देख ली अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’, जॉर्जकुट्टी ने विजय के लिए कही ये बात

Next Post

सोनभद्र. शिव धनुष तोड़ते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भावविभोर हुए श्रद्धालु

Next Post

सोनभद्र. शिव धनुष तोड़ते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, भावविभोर हुए श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement