Last Updated:
Drishyam 3 Malayalam vs Hindi: ‘दृश्यम’ की कहानी ने मलयालम से लेकर हिंदी सिनेमा तक दर्शकों को खूब उलझाया है. कहीं जॉर्जकुट्टी के दिमाग की चर्चा होती है, तो कहीं विजय सलगांवकर की चालाकी के चर्चे छाए रहते हैं. अब इन दोनों किरदारों के बीच जारी दिलचस्प मुकाबले में एक ऐसा मोड़ आया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. मलयालम सिनेमा के दिग्गज का रिएक्शन सामने आया है, जो काफी खास है. आखिर माजरा क्या है?
मोहनलाल ने अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ देख रिएक्शन दिया है. फाइल फोटो.
नई दिल्ली. एक ही कहानी, दो सुपरस्टार और अपनी-अपनी भाषा में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली फ्रेंचाइजी. ‘दृश्यम’ की दुनिया में जॉर्जकुट्टी और विजय सलगांवकर का अपना अलग रुतबा है. लेकिन जब बात दोनों की फिल्मों की तुलना की आती है तो फैंस के बीच बहस छिड़ना तय है. इस बार चर्चा को हवा देने के लिए कोई फैन नहीं, बल्कि खुद मलयालम सिनेमा के दिग्गज सामने आए हैं. उन्होंने अजय देवगन की फिल्म देखी है और अपना रिएक्शन भी दिया है. अब उनके मुंह से निकले चंद शब्द हिंदी और मलयालम सिनेमा के चाहने वालों का ध्यान खींच रहे हैं. आखिर ऐसा क्या कह गए जॉर्जकुट्टी, जो बन गया चर्चा का विषय?
मलयालम और हिंदी सिनेमा के बीच अकसर फिल्मों के रीमेक को लेकर बहस होती रहती है. खासकर जब बात ‘दृश्यम’ जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी की हो तो दर्शक दोनों भाषाओं की फिल्मों की तुलना करने से पीछे नहीं हटते. उन्होंने अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देखने के बाद इसकी तारीफ की है.
जॉर्जकुट्टी ने विजय सलगांवकर के लिए कही ये बात
मोहनलाल ने एक वीडियो मैसेज के जरिए हिंदी फिल्म की टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘मैंने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देखी और इस बात से सच में प्रभावित हुआ कि उन्होंने इस बेहद पसंद की जाने वाली कहानी को एक बेहतरीन अंत तक कैसे पहुंचाया है.’ मोहनलाल ने फिल्म के निर्देशक अभिषेक पाठक, निर्माता कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन और पूरी स्टारकास्ट व क्रू को शानदार काम के लिए बधाई दी. मूल मलयालम फिल्म में जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाने वाले एक्टर का ये रिएक्शन हिंदी फिल्म के निर्माताओं के लिए खास मानी जा रही है.
कैसे शुरू हुई थी ‘दृश्यम’ की कहानी?
‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2013 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म से हुई थी. जीतू जोसेफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया था. कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस की जांच और कई मुश्किल परिस्थितियों का सामना करता है. इस फिल्म की लोकप्रियता के बाद साल 2015 में इसका हिंदी रीमेक आया, जिसमें अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का रोल निभाया. निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद मलयालम ‘दृश्यम 2’ साल 2021 में आई, जबकि हिंदी सीक्वल का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया. साल 2026 में मलयालम ‘दृश्यम 3’ मई में रिलीज हुई. वहीं, अजय देवगन की हिंदी फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची. इस बार हिंदी संस्करण की कहानी मलयालम तीसरे भाग से अलग रखी गई है. हिंदी फ्रेंचाइजी के निर्माताओं ने इसे कहानी का आखिरी अध्याय बताया है.
बॉक्स ऑफिस पर भी अजय देवगन का जलवा
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ें

