• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नीम करौली बाबा ही नहीं, ‘हनुमान अंश’ को दूसरे नवरात्रि पर मिला मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद, कमाए इतने करोड़

Admin by Admin
October 13, 2026
in मनोरंजन
0
नीम करौली बाबा ही नहीं, ‘हनुमान अंश’ को दूसरे नवरात्रि पर मिला मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद, कमाए इतने करोड़


Last Updated:October 12, 2026, 22:45 IST

नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना जलवा कायम रखे हुए हैं. रिलीज के दो महीने से ज्यादा समय बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है. इतना ही नहीं रिलीज के 2 हफ्ते बाद से ही फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है. अब नीम करौली बाबा के बाद फिल्म को दूसरे नवरात्रि पर 67वें दिन मां ब्रह्मचारिणी का भी आशीर्वाद मिला है. फिल्म ने आज 12 अक्टूबर सोमवार को भी 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ‘हनुमान अंश’ का ही जलवा देखने को मिल रहा है. फिल्म ने अपने 67वें दिन भी चौंकाने वाला कलेक्शन किया है.नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ दो महीने से कमाई के मामले में रफ्तार पकड़े हुए हैं और करोड़ों में कमाई कर रही है. 67वें दिन भी फिल्म ने दूसरे नवरात्रि पर मां ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद से तगड़ी कमाई की है.

‘हनुमान अंश’ की सिनेमाघरों में शुरुआत भले ही धीमी रही हो. लेकिन रिलीज के 2 हफ्ते बाद तो फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है. अब रिलीज के 67वें दिन भी फिल्म की कमाई चर्चा में है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने लंबा सफर तय करते हुए मेकर्स को मालामाल कर दिया है.

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हनुमान अंश को लेकर किसी ने नहीं सोचा था कि पिद्दु से बजट में बनी ये फिल्म कभी करोड़ों की कमाई कर पाएगी. खुद फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी कई बार कहा है कि इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद उन्हें भी नहीं थी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 67वें दिन यानी 12 अक्टूबर सोमवार को 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वीकेंड के मुकाबले सोमवार की कमाई में गिरावट जरूर आई है, लेकिन रिलीज के इतने दिनों बाद भी फिल्म का करोड़ों में कारोबार करना अपने आप में खास है.

फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डालें तो ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है. 67वें दिन की कमाई के बाद फिल्म का कुल नेट इंडिया कलेक्शन 335.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 396.22 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

पिछले दो महीनों में सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुईं. कुछ फिल्मों ने अच्छी शुरुआत की, तो कुछ ज्यादा समय तक दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पाईं. लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने सभी को पछाड़ते हुए अपनी जगह बना रखी है और लगातार बढ़ती ही जा रही है.

गौरतलब है कि ‘हनुमान अंश’ एक बायोपिक फिल्म है, ये फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है. विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म को लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस भी किया है. इसे उनके प्रोडक्शन बैनर ‘स्वंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत बनाया गया है.

विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म की स्टाकास्ट की बात करें तो फिल्म में शोभिनव सत्या और चंदन आनंद अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इनके अलावा अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे सभी ने अपने किरदारों के साथ न्याय किया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 12, 2026, 22:45 IST



Source link

Views: 2
Post image
Previous Post

रिटायरमेंट के बाद काट लिए ₹674000, सख्त हुआ इलाहाबाद हाईकोर्ट, बोला- ब्याज समेत 8 हफ्ते में लौटाओ

Next Post

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबे कई लोग

Next Post
Ghaziabad News: गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबे कई लोग

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबे कई लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement