Last Updated:
Ghaziabad Building Collapse: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कई लोग मलबे के नीचे दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर साहिबाबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। मलबे को हटाने के लिए क्रेन और जेसीबी की मदद ली जा रही है।
लिंटर का बड़ा हिस्सा गिरा
Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार देर शाम एक निर्माणाधिन बिल्डिंग का लिंटर गिर गया. जिसकी वजह से मौके पर चीख पुकार मच गई. इस हादसे में कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका है. सूत्रों के अनुसार, ये घटना साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर इलाके का है. आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. ताजा जानकारी के मुताबिक सभी घायलों को मलबे से निकाल लिया गया है. किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. बताया जा रहा है कि सभी 6 घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही साहिबाबाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए क्रेन और जेसीबी मशीनों को बुलाया गया है. घटना स्थल पर और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है. हादसे में घायल हुए दो लोगों को निकालकर मोहन नगर स्थित नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस क्या बोली
ट्रांस हिंडन जोन के डीसीपी ऋजुल कुमार ने इस घटना के बारे में मीडिया से बात की. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार यानी कि 12 अक्टूबर को लगभग 7 बजे के आसपास सूचना मिली कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक निर्माणधीन बिल्डिंग की लिंटर गिर गई है. कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की भी खबर आई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंदर गौतम की टीम, फायर सर्विस की टीम और स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दबे हुए लोगों को बाहर निकाला. मलबे के नीचे कुल चार लोगों (एक महिला और एक बच्चे सहित) के दबे होने की सूचना थी, जबकि छह लोग बिल्डिंग के बाहर थे. ये सभी लोग सुरक्षित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि वहां एक गोदाम बनने की सूचना थी. कच्चा लेंटर होने की वजह से यह बिल्डिंग गिरी है, बाकी कमियों और कारणों की जांच की जा रही है.
प्रशासनिक अमला मौके पर मुस्तैद
डीसीपी ट्रांस हिंडन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कई थाना प्रभारियों को घटनास्थल पर रवाना किया. पुलिस और दमकल कर्मी मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त कुल कितने लोग मलबे के नीचे दबे थे, लेकिन प्रशासन द्वारा बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से चलाया जा रहा है.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें

