• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नवरात्रि पंडालों की सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग सतर्क, अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..बिजली के तारों से पर्याप्त दूरी रखने और सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश


शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग सक्रिय है। सोमवार देर शाम अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने रॉबर्ट्सगंज नगर में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पंडालों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों और आसपास की विद्युत व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधीक्षण अभियंता ने पूजा समितियों के आयोजकों को बिजली के तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखने, पंडालों को सुरक्षित स्थान पर लगाने और विद्युत सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय पहले से सुनिश्चित किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सतर्कता के साथ कार्य करने और पंडालों के आसपास बिजली से जुड़े संभावित खतरों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

पंडाल मे विद्युत सजावट कर रहें कर्मियों को कटे-पिटे और पुराने तारोँ और झालरों का प्रयोग न करने की चेतावनी दी,क्योंकि सबसे अधिक करेंट लीकेज की समस्या इन्ही कारणों से होता है। साथ ही आयोजकों को सुरक्षा संबंधी कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए कहा।

विद्युत विभाग की इस तत्परता का उद्देश्य नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना और विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। विभाग ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Views: 3
Post image
Previous Post

Salman Khan Koffee With Karan 9 Promo: ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान, चैट शो का प्रोमो आया सामने, जानें कब स्ट्रीम होगा पहला एपिसोड

Next Post

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन को मिली जमानत, परिवार के सभी लोग आए बाहर

Next Post
Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन को मिली जमानत, परिवार के सभी लोग आए बाहर

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन को मिली जमानत, परिवार के सभी लोग आए बाहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement