• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Salman Khan Koffee With Karan 9 Promo: ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान, चैट शो का प्रोमो आया सामने, जानें कब स्ट्रीम होगा पहला एपिसोड

Admin by Admin
October 12, 2026
in मनोरंजन
0
Salman Khan Koffee With Karan 9 Promo: ‘कॉफी विद करण 9’ के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान, चैट शो का प्रोमो आया सामने, जानें कब स्ट्रीम होगा पहला एपिसोड


Last Updated:October 12, 2026, 22:21 IST

सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. ‘कॉफी विद करण 9’ का करण जौहर ने नया प्रोमो रिलीज कर दिया है. इस प्रोमो के साथ ही मुहर लग गई है कि इस शो के पहले मेहमान खुद सलमान खान होंगे. यह सीजन इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन होने जा रहा है. भाईजान की एंट्री से साफ है कि शो का पहला ही एपिसोड जबरदस्त ड्रामा, मस्ती और बेबाक खुलासों से भरपूर होने वाला है.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

'कॉफी विद करण 9' के पहले मेहमान बनेंगे सलमान खान, चैट शो का प्रोमो आया सामनेZoom

‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आएंगे सलमान खान. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अपने पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ के 9वें सीजन के साथ लौट रहे हैं. पिछले कुछ दिन से अफवाहें उड़ रही थीं कि शो में सलमान खान शिरकत कर सकते हैं. अब मेकर्स ने खुद ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रोमो शेयर करते हुए यह खबर कन्फर्म कर दी है. भाईजान पहले एपिसोड मे करण जौहर के मेहमान बनेंगे. खास बात यह है कि यह सीजन इस शो का आखिरी सीजन भी होने वाला है.

‘कॉफी विद करण 9’ के प्रोमो की शुरुआत सलमान खान के धमाकेदार अंदाज से होती है. करण जौहर से मुखातिब होते हुए सुपरस्टार कहते हैं, ‘तो मैं आ रहा हूं ‘कॉफी विद करण’ करने के लिए.’ इसके बाद करण जौहर इस बात का ऐलान करते हैं कि यह इस पॉपुलर सेलिब्रिटी चैट शो का आखिरी सीजन होगा.

प्रोमो में करण जौहर का दिखा मजेदार अंदाज

करण, सलमान से पूछते नजर आते हैं, ’14 अक्टूबर को ‘कॉफी विद करण’ के सीजन ओपनर में हमारे साथ जुड़िए. यह इस शो का आखिरी सीजन है, तो भाई यह कहीं भी जा सकता है, है ना?’ फिल्ममेकर की यह बात साफ इशारा करती है कि सलमान वाले एपिसोड में दर्शकों को वही बेबाक, अनफिल्टर्ड और अतरंगी बातें देखने को मिलने वाली हैं, जिसके लिए यह शो जाना जाता है.

14 अक्टूबर को होगा ‘कॉफी विद करण 9’ का प्रीमियर

करण जौहर की बात का जवाब सलमान खान ने अपने ही अंदाज में चुटकी लेते हुए दिया. भाईजान ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘जा ही सकता है… यह तो गया है.’ इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, ‘आखिरी बार… एक और ‘कॉफी’ सिर्फ और सिर्फ एक भाई के साथ. ‘कॉफी विद करण सीजन 9′, 14 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रहा है.’ जाहिर है, इस खबर के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है और वे पहले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

चैट शो में दो बार मेहमान बनकर आ चुके हैं सलमान खान

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के साथ सलमान खान का पुराना नाता रहा है. वह इससे पहले इस शो में दो बार नजर आ चुके हैं. सबसे पहले उन्होंने सीजन 4 में शिरकत की थी, जहां एपिसोड के बीच में उनके पिता सलीम खान भी उनके साथ शामिल हुए थे. इसके बाद वह सीजन 5 में अपने दोनों भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ इस काउच पर दोबारा लौटे थे.

पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन

अपने अब तक के सफर में ‘कॉफी विद करण’ ने बॉलीवुड के लगभग हर बड़े सितारे की मेजबानी की है. बेबाक खुलासे, दिल खोलकर की गई बातें और सितारों की मस्ती भरी नोंकझोक ही इस शो की सबसे बड़ी पहचान रही है. शो के आखिरी सीजन के रूप में आ रहे इस नए एडिशन में सलमान खान का सीजन ओपनर के तौर पर आना इस लंबे सफर को और भी ज्यादा यादगार बनाने वाला है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 12, 2026, 22:21 IST





Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

Allahabad High Court News | Allahabad News

Next Post

सोनभद्र. नवरात्रि पंडालों की सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग सतर्क, अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

Next Post

सोनभद्र. नवरात्रि पंडालों की सुरक्षा को लेकर बिजली विभाग सतर्क, अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement