Last Updated:
How to get rid bad breath : क्या आपके मुंह से भी बदबू आती है. दोस्तों से बातचीत हो, ऑफिस में मीटिंग हो या किसी करीबी से मुलाकात, मुंह से आने वाली दुर्गंध किसी के भी आत्मविश्वास को हिला सकती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लोकल 18 से जौनपुर के डेंटिस्ट डॉ. संजीव पांडे बताते हैं कि मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं. अगर रोजाना ब्रश करने के बाद भी बदबू बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज न करें. खाना खाने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला करें. शरीर में पानी की कमी होने से भी मुंह सूख सकता है. इससे भी दुर्गंध बढ़ सकती है. जीभ पर जमा परत में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनप सकते हैं, इसलिए रोजाना जीभ को साफ करें.
जौनपुर. अगर आपके मुंह से भी बदबू आती है तो कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता होगा. दोस्तों से बातचीत हो, ऑफिस में मीटिंग हो या किसी करीबी से मुलाकात, मुंह से आने वाली दुर्गंध किसी के भी आत्मविश्वास को कम कर सकती है. कई लोग इस परेशानी को दूर करने के लिए बार-बार माउथ फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे हमेशा के लिए राहत नहीं मिलती. ऐसे में दादी-नानी के कुछ पुराने घरेलू उपाय और मुंह की सही सफाई की आदत आपके काम आ सकती है. जौनपुर के डेंटिस्ट डॉ. संजीव पांडे लोकल 18 से बताते हैं कि मुंह से बदबू आने के कई कारण हो सकते हैं. दांतों में फंसे खाने के कण, जीभ पर जमा गंदगी, मसूड़ों की परेशानी और मुंह में लार की कमी इसकी प्रमुख वजहों में शामिल हैं. कई बार लंबे समय तक कुछ न खाने, पानी कम पीने या तंबाकू और धूम्रपान के इस्तेमाल से भी सांसों में दुर्गंध आने लगती है. ऐसे में अगर रोजाना ब्रश करने के बाद भी बदबू बनी रहती है तो इसे नजरअंदाज न करें.
डॉ. संजीव बताते हैं कि खाना खाने के बाद साफ पानी से अच्छी तरह कुल्ला करने से मुंह में फंसे खाने के कण निकलने में मदद मिलती है. गुनगुने पानी से कुल्ला करना अधिक अच्छा हो सकता है. भोजन के बाद थोड़ी सौंफ चबाने से मुंह में ताजगी महसूस हो सकती है. हालांकि, सौंफ मुंह की बदबू के मूल कारण का इलाज नहीं है. शरीर में पानी की कमी होने से मुंह सूख सकता है, जिससे दुर्गंध बढ़ सकती है. इसलिए पूरे दिन पर्याप्त पानी पीते रहें. कई लोग दांतों की सफाई तो करते हैं, लेकिन जीभ साफ करना भूल जाते हैं. जीभ पर जमा परत में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया पनप सकते हैं, इसलिए रोजाना जीभ को धीरे-धीरे साफ करें.
नींबू, नमक से न रगड़ें दांत
डॉ. संजीव के मुताबिक दांतों की सही देखभाल के लिए रोजाना सुबह और रात में फ्लोराइड वाले टूथपेस्ट से लगभग दो मिनट तक ब्रश करना जरूरी है. दांतों के बीच फंसे भोजन को निकालने के लिए फ्लॉस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके अलावा, नियमित रूप से दांतों की जांच कराना चाहिए, ताकि मसूड़ों की बीमारी या दांतों में सड़न जैसी समस्याओं का समय पर पता चल सके. ध्यान रखें कि नींबू, नमक या अन्य तेज चीजों को दांतों पर रगड़ने जैसे घरेलू प्रयोग करने से बचें. इससे दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंच सकता है.
फिर भी न मिले आराम तब करें ये काम
डॉ. संजीव कहते हैं कि अगर घरेलू उपाय अपनाने और नियमित सफाई के बावजूद मुंह से बदबू आती रहती है तो डेंटिस्ट से सलाह लें. इसके पीछे मसूड़ों की बीमारी, दांतों में सड़न या कोई दूसरी समस्या हो सकती है. छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके आप अपनी सांसों को ताजा रखने में मदद पा सकते हैं, लेकिन लगातार बनी रहने वाली दुर्गंध को केवल घरेलू नुस्खों से दबाने के बजाय उसकी असली वजह जानना ज्यादा जरूरी है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
