Last Updated:
माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ सात फेरे लेने से पहले तीन महीने तक उन्हें डेट किया था. कमाल की बात है कि शुरुआत में श्रीराम को माधुरी के स्टारडम का कोई अंदाजा नहीं था. फराह खान के व्लॉग में डॉक्टर नेने ने खुलासा किया कि हिंदी फिल्में न देखने के कारण वह अपनी ही शादी के रिसेप्शन में शाहरुख खान और सलमान खान तक को नहीं पहचान पाए थे. उन्हें सिर्फ अमिताभ बच्चन का नाम पता था, क्योंकि उन्होंने बचपन में ‘अमर अकबर एंथनी’ देखी थी.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की है. सात फेरे लेने से पहले कपल ने तीन महीने तक एक-दूजे को डेट किया था. जब वह नेने से मिली तो उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि माधुरी बॉलीवुड की इतनी बड़ी सुपरस्टार हैं. अमेरिका में पले-बढ़े डॉक्टर नेने हिंदी फिल्में नहीं देखते थे, इसलिए वह उन्हें लेकर लोगों की दीवानगी और शोहरत से पूरी तरह अनजान थे.
बात सिर्फ माधुरी तक ही सीमित नहीं थी, हद तो तब हो गई जब अपनी ही शादी के रिसेप्शन में वह सलमान खान और शाहरुख खान जैसे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार्स को भी पहचान नहीं पाए थे. हाल ही में माधुरी और श्रीराम ने फराह खान के व्लॉग शो के लिए अपने घर पर उनकी मेजबानी की, जहां फराह ने डॉक्टर श्रीराम नेने से सवाल किया कि आखिर वह माधुरी की स्टारडम से इतने अनजान कैसे रहे. इस पर डॉक्टर नेने ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, ‘मैं स्टीवन स्पीकर्स, जॉर्ज लुकास और ‘स्टार वॉर्स’ की दुनिया में पला-बढ़ा हूं.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं बचपन में हिंदी फिल्में बिल्कुल नहीं देखता था. फिर हम मिले और करीब तीन महीने तक एक-दूसरे को डेट किया. हमारी ट्यूनिंग इतनी जबरदस्त बैठी कि सिर्फ तीन महीने के अंदर ही मैंने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया था.’ इसके बाद कपल ने शादी रचा ली थी. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अपनी शादी के रिसेप्शन को याद करते हुए डॉ. श्रीराम नेने ने बताया, ‘मैं वहां किसी को भी नहीं पहचानता था. सब कुछ किसी प्रोम नाइट जैसा लग रहा था, जहां आप सिर्फ अनजान लोगों को देखकर हाथ हिलाते हैं और बाद में वेडिंग एलबम देखकर समझते हैं कि कौन-कौन आया था.’ (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
डॉ. श्रीराम नेने ने खुलासा करते हुए बताया, ‘वहां मौजूद सितारों में से मैं सिर्फ अमिताभ बच्चन को पहचानता था, क्योंकि मैंने बचपन में फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ देखी थी. इसके अलावा शाहरुख खान या सलमान खान कौन हैं, मुझे कुछ नहीं पता था.’ वहीं, माधुरी दीक्षित ने भी अमेरिका में बिताए अपने शुरुआती दिनों का एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
उन्होंने बताया, ‘डेनवर में जिंदगी काफी शांत और आसान थी क्योंकि वहां बहुत कम भारतीय रहते थे. मेरे आसपास ज्यादातर अमेरिकी ही रहते थे, जिन्हें लंबे समय तक यह पता ही नहीं था कि मैं कौन हूं. उनके लिए मैं सिर्फ मिसेस नेने थी. मैं खुद बच्चों को स्कूल छोड़ने जाया करती थी.’ (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
मगर एक घटना ने पड़ोसियों के बीच उनकी असली पहचान खोलकर रख दी. माधुरी ने बताया, ‘एक दिन एक गाड़ी बार-बार हमारे घर के चक्कर लगाने लगी. अमेरिका में लोग चोरी-डकैती को लेकर काफी सतर्क रहते हैं, इसलिए मेरे पड़ोसी ने घबराकर पूछा- क्या मैं पुलिस को फोन कर दूं?’ (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)
माधुरी दीक्षित ने आगे कहा, ‘मैंने तुरंत मना किया और मजबूरी में उन्हें सच बताना पड़ा कि मैं भारत में एक मशहूर सेलिब्रिटी हूं और गाड़ी वाले बस मेरी एक झलक पाने की कोशिश कर रहे हैं.’ साल 2011 में जब यह कपल पूरी तरह भारत शिफ्ट हो गया, तब धीरे-धीरे डॉ. नेने भी बॉलीवुड की चमक-धमक और इस इंडस्ट्री से अच्छी तरह वाकिफ हो गए. (फोटो साभार: Instagram@drneneofficial)

