• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. नवरात्रि में नारी शक्ति का शंखनाद, मिशन शक्ति फेज-6.0 का भव्य आगाज

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..एसपी अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पैदल मार्च, छात्राओं और महिलाओं ने दिया सुरक्षा व सशक्तिकरण का संदेश


शारदीय नवरात्रि के दौरान सोमवार को सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रॉबर्ट्सगंज नगर के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से भव्य पैदल मार्च निकाला गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

पैदल मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं और महिला संगठनों की सदस्यों ने भाग लिया।

इसमें राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, विंध्य बीएड कॉलेज और साई पैरामेडिकल कॉलेज की छात्राओं के साथ महिला सहायता समूह तथा मारवाड़ी मंच की महिलाएं शामिल रहीं।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और शासन की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने पर जोर दिया गया। साथ ही महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और महिलाओं के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण तैयार करने की अपील की गई।

पुलिस की ओर से बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, परेशानी या आपात स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं तत्काल पुलिस की सहायता लें। इसके लिए आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य सहायता नंबरों की जानकारी दी गई।

सोनभद्र पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Views: 6
Post image
Previous Post

जुगैल. मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, शिक्षिकाओं व महिलाओं को किया सम्मानित

Next Post

बाली उम्र में किया डेब्यू, 1 ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई एक्ट्रेस, फिर डूबता चला गया करियर

Next Post
बाली उम्र में किया डेब्यू, 1 ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई एक्ट्रेस, फिर डूबता चला गया करियर

बाली उम्र में किया डेब्यू, 1 ही फिल्म से रातोंरात स्टार बन गई एक्ट्रेस, फिर डूबता चला गया करियर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement