• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. स्वच्छता के प्रति नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव….


स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एनटीपीसी सिंगरौली की ओर से 11 अक्टूबर को शक्तिनगर स्थित संडे मार्केट में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर आमजन को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतें अपनाने का संदेश दिया गया।

कलाकारों ने रोचक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। लोगों से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

कार्यक्रम के दौरान संडे मार्केट के दुकानदारों, ग्राहकों और अन्य लोगों को कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। इसके जरिए प्लास्टिक की थैलियों के इस्तेमाल को कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मानव संसाधन विभागाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ मंडल के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (टाउनशिप सिविल) श्री डीएन पांडे, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री नरेश कुमार एवं डॉ. ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एनटीपीसी सिंगरौली ने कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर परिवेश का निर्माण संभव है। संस्थान स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने के लिए लगातार जन-जागरूकता गतिविधियां संचालित कर रहा है।

Views: 8
Post image
Previous Post

4 साल में रिलीज हुई 2 सुपरहिट फिल्में, दोनों का क्रेडिट ले उड़ी हसीनाएं, वाहवाही को तरसता रह गया ये सुपरस्टार

Next Post

शक्तिनगर. सत्य और विश्वसनीयता ही पत्रकारिता की असली ताकत: प्रो. केजी सुरेश

Next Post

शक्तिनगर. सत्य और विश्वसनीयता ही पत्रकारिता की असली ताकत: प्रो. केजी सुरेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement