Last Updated:
साल 1989 से लेकर साल 1993 तक सिनेमाघरों में 2 ऐसी फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने खूब नाम कमाया. दोनों में ही लीड हीरो ऋषि कपूर थे. सुपरस्टार ने फिल्मों में अपने किरदार में कोई कसर भी नहीं छोड़ी. फिर दोनों फिल्मों से वाहवाही फिल्मों की हीरोइन ही ले उड़ी. दोनों हीं फिल्मों की कहानी और गाने भी काफी पसंद किए गए.एक फिल्म दामिनी में मीनाक्षी शेषाद्रि और दूसरी ‘चांदनी’में श्रीदेवी लीड हीरोइन के तौर पर नजर आई थीं.
नई दिल्ली. साल 1989 में यश चोपड़ा फिल्म ‘चांदनी’ लेकर आए थे. फिल्म में श्रीदेवी ने चांदनी का रोल निभाया था. उनके अपोजिट रोहित के रोल में ऋषि कपूर नजर आए थे. फिल्म हिट हुई. फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए. लेकिन आज भी फिल्म को श्रीदेवी के नाम से ही याद किया जाता है. ठीक इसी तरह दामिनी में ऋषि कपूर लीड रोल में थे, लेकिन चीख-चीख कर सारी लाइमलाइट मीनाक्षी शेषाद्रि ले उड़ी थी. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है. )
बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि फिल्म में बड़े स्टार्स अपनी मौजूदगी से भी दर्शकों के दिलों पर असर नहीं डाल पाते. वहीं कोई दूसरा स्टार उनका दिल जीतने में कामयाब हो जाता है. ऐसा ही कुछ ऋषि कपूर के साथ इन दो फिल्मों में हुआ था.
फिल्म की कहानी, दमदार अभिनय और यादगार किरदार के बाद भी आज कोई दामिनी को या चांदनी को ऋषि कपूर के नाम से याद नहीं करता. चांदनी का जिक्र जब भी होगा तो श्रीदेवी का रोल जहन में आता है, वहीं दामिनी का तो नाम लेते ही मीनाक्षी की छवि सामने आ जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के साथ भी दो फिल्मों में कुछ ऐसा ही देखने को मिला. ‘चांदनी’, में यश चोपड़ा ने उन्हें दुधिया सफेद कपड़ों में ऐसा ढाला कि आज तक लोग श्रीदेवी की खूबसूरती और अदाकारी को भूल नहीं पाए हैं.
वहीं फिल्म में ऋषि कपूर ने एक ऐसे लड़के की भूमिका अदा की थी, जो व्हीलचेयर पर है. फिल्म में वह प्यार को पाने के बजाय प्यार के लिए कुर्बानी दे देता है. फिल्म में उनके दमदार रोल के बावजूद भी फिल्म की सारी लाइमलाइट श्रीदेवी ही ले उड़ी थी.
वहीं जब चार साल बाद साल 1993 में फिल्म में फिल्म दामिनी रिलीज हुई तो, ऋषि कपूर मीनाक्षी के पति की भूमिका में नजर आए थे. लेकिन फिल्म में उनका स्पेस बहुत कम था. पूरी फिल्म में सिर्फ और सिर्फ मीनाक्षी ही नजर आई थीं.
मीनाक्षी के अलावा अगर फिल्म में दमदार रोल नजर आया, या फिर फिल्म में किसी के रोल की चर्चा हुई तो वह थे, सनी देओल. दामिनी में सनी देओल की भी खूब चर्चा हुई थी. लेकिन ऋषि कपूर का किरदार यहां भी वाहवाही को तरसता रह गया था.
बता दें कि ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई हिट और सुपरहिट फिल्में दी हैं. उन्होंने डेब्यू भी ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया था. लेकिन उन्होंने अपने करियर में फ्लॉप फिल्में भी दीं, लेकिन बावजूद इसके वह इंडस्ट्री में सुपरस्टार बने रहे. लेकिन इन दो फिल्मों में उनके योगदान का भी हक उन्हें नहीं मिल पाया.
