Last Updated:
Budaun Latest News: यूपी के बदायूं में एक निजी स्कूल बस ने बाइक सवार 4 यूवकों को टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
एक्सीडेंट करने वाली स्कूल बस की तस्वीर.
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मदनजुड़ी गांव के पास हुआ. बताया जा रहा है कि चारों युवक बाइक से बिसौली कस्बे में दवा लेने जा रहे थे. इसी दौरान एसडीबी पब्लिक स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान रोहन, ऋषभ और निकिल के रूप में हुई है. वहीं, शिवा नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि शिवा अग्निवीर है. हादसे में तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
दवा लेने जा रहे थे चारों युवक
जानकारी के मुताबिक, चारों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे. वे निकिल को दवा दिलाने के लिए बाइक से बिसौली कस्बे जा रहे थे. इसी दौरान मदनजुड़ी गांव के पास स्कूल बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीन युवकों की जान चली गई, जबकि शिवा बुरी तरह घायल हो गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. आसपास के लोगों में भी घटना को लेकर दुख और नाराजगी देखने को मिली। एक ही दुर्घटना में तीन युवकों की मौत से गांव में शोक का माहौल है.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने हादसे से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. घायल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. यह भी जांच की जा रही है कि स्कूल बस और बाइक की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई. इस हादसे ने तीन परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है. गांव में मृतकों के घरों पर लोगों की भीड़ जुट रही है और परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें

