• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रामलीला में राम-जानकी के प्रथम मिलन का सजीव मंचन,जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


नगर में श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित ऐतिहासिक रामलीला के चौथे दिन रविवार की रात नगर भ्रमण, सुंदर फुलवारी और मीना बाजार की लीला का सजीव मंचन किया गया।

आदर्श श्री रामलीला मंडल, पिपलेश्वर धाम सिंगरौली के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और माता जानकी के प्रथम मिलन की लीला आकर्षण का केंद्र रही। पुष्प वाटिका में श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस दौरान रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति और संगीतमय मंचन ने दर्शकों को देर रात तक भक्ति रस में सराबोर रखा। रामलीला देखने के लिए मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही।

कार्यक्रम के दौरान श्री रामलीला समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, अध्यक्ष पवन कुमार जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, आनंद मिश्रा, भरत मिलाप समिति के संयोजक चंदन केसरी, रविंद्र केसरी, कीर्तन जी, रासलीला समिति सोनभद्र के संयोजक रामप्रसाद यादव, हर्ष केशरी, प्रशांत जैन, चंद्र कुमार केजरीवाल और सुशील पाठक (लोढ़ी) सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Views: 7
Post image
Previous Post

रस्सी टूटी, सिकड़ टूटा, क्रेन भी नहीं हिला सकी माता की मूर्ति, गाजीपुर के काली मंदिर का रोचक इतिहास

Next Post

सोनभद्र. 80वीं रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला की धूम, श्रीराम-सिया के प्रथम दर्शन ने मोहा मन

Next Post

सोनभद्र. 80वीं रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला की धूम, श्रीराम-सिया के प्रथम दर्शन ने मोहा मन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement