मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जनपद सोनभद्र में जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल 13 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। यह प्रक्रिया रॉबर्ट्सगंज के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

जिला क्रीड़ा समीम अहमद के अनुसार, खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके तहत जिला स्तरीय चयन के बाद 14 अक्टूबर को मिर्जापुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिस्कुरी पहाड़ी में मंडलीय चयन एवं ट्रायल कराया जाएगा। मंडलीय ट्रायल का समय दोपहर एक बजे निर्धारित है।

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक वाराणसी के लालपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ के अलावा 110 मीटर हर्डल, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, मिडिल रिले तथा 3 किलोमीटर रेस वॉकिंग की स्पर्धाएं शामिल हैं।

सबजूनियर बालक खिलाड़ियों की जन्मतिथि 17 सितंबर 2010 से 16 सितंबर 2012 के बीच होनी चाहिए। इच्छुक खिलाड़ियों को जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल में आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र के साथ निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होना होगा।अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय जिला क्रीड़ा अधिकारी, सोनभद्र से संपर्क कर सकते हैं।