• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

BO पर चढ़ा भक्ति का रंग, 66वें दिन ‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई, छठी मैया की कृपा से ‘द वन’ ने ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

Admin by Admin
October 12, 2026
in मनोरंजन
0
BO पर चढ़ा भक्ति का रंग, 66वें दिन ‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई, छठी मैया की कृपा से ‘द वन’ ने ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा


Last Updated:October 12, 2026, 12:53 IST

Box Office Clash: पिछले कुछ दिनों से बॉक्स ऑफिस पर भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है. हर तरफ फिल्मों में भक्ति का रंग जोड़ा जा रहा है. जहां एक तरफ ‘हनुमान अंश’ दो महीने से बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है. वहीं तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म द वन ने भी कमाल कर दिया है. भक्ति के थीम पर बनी फिल्म ‘द वन’ ने ‘द मिर्जापुर’ को पीछे छोड़ दिया है. हैरान मत होइए, ये कमाल सिर्फ 11 अक्टूबर के कलेक्शन का है. ‘द मिर्जापुर’ कुल कलेक्शन में भले ही ‘द वन’ से कई कदम आगे है, लेकिन 11 अक्टूबर को सिद्धार्थ और तमन्ना की फिल्म ने मिर्जापुर से ज्यादा कमाई की.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

नई दिल्ली. 2 महीने में फिल्में बॉक्स ऑफिस से गायब हो जाती हैं, लेकिन भक्ति पर बनी एक फिल्म ऐसी है जो पिछले 60 दिनों से कमाल कर रही है. अब आपको गेस करने की भी जरूरत नहीं है. ये नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश है. ‘हनुमान अंश’ को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है.

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ऐसी रफ्तार पकड़ी कि ये आजतक रुकी नहीं है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार हनुमान अंश ने रिलीज के 66वें दिन भी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. फिल्म ने 66वेंदिन भारत में कुल 2.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया.

इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है. 66वें दिन फिल्म ने हिंदी भाषा में 1.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके लिए देशभर में 1,649 शो आयोजित किए गए. वहीं, तेलुगु वर्जन ने रिलीज के तीसरे दिन 1.25 करोड़ रुपये कमाए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तेलुगु में फिल्म के 1,126 शो हुए. दोनों भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने एक ही दिन में 2,775 शो के जरिए शानदार कमाई दर्ज की. अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 394.92 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, भारत में इसका नेट कलेक्शन 334.48 करोड़ रुपये हो चुका है.

विदेशों में भी फिल्म को दर्शकों का साथ मिल रहा है. 66वें दिन विदेशी बाजारों से फिल्म ने 20 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 40.45 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 435.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

तमन्ना और सिद्धार्थ की फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ को भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म में भक्ति का रंग दिखा. इसमें छठी मैया की पूजा दिखाई गई है. छठ गीत की लोकप्रियता से फिल्म को शानदार रिस्पांस मिला और अब भी द वन की कमाई जारी है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई का सिलसिला जारी है. रिलीज के 17वें दिन फिल्म ने भारत में 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दौरान देशभर में फिल्म के 1,559 शो हुए.इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 68.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 81.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

वहीं, विदेशी बाजारों में फिल्म ने 17वें दिन 10 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. अब इसका कुल ओवरसीज कलेक्शन 7.80 करोड़ रुपये हो गया है. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 88.94 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.

अब अगर मिर्जापुर के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, लेकिन अब सिंगल डे की कमाई के सिलसिले में द वन आगे निकल चुकी है. मिर्जापुर द मूवी ने 24वें दिन 7 लाख का ही बिजनेस किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 12, 2026, 12:53 IST



Source link

Views: 4
Post image
Previous Post

सोनभद्र. एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

Next Post

UP 2027: का कहत बा यूपी? ‘नेहरू-गांधी नहीं, अपना नेता चाहिए’, ओवैसी की ये लाइन अगर मुस्लिम समझ जाए फिर यूपी में सपा-कांग्रेस खत्म?

Next Post
UP 2027: का कहत बा यूपी? ‘नेहरू-गांधी नहीं, अपना नेता चाहिए’, ओवैसी की ये लाइन अगर मुस्लिम समझ जाए फिर यूपी में सपा-कांग्रेस खत्म?

UP 2027: का कहत बा यूपी? 'नेहरू-गांधी नहीं, अपना नेता चाहिए’, ओवैसी की ये लाइन अगर मुस्लिम समझ जाए फिर यूपी में सपा-कांग्रेस खत्म?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement