• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..मांगें पूरी नहीं होने पर 15 अक्टूबर को लखनऊ में धरना, 16 से सेवाएं स्थगित करने की चेतावनी


उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को जनपद सोनभद्र में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।

आईसीटीसी सेंटर जिला अस्पताल, दुद्धी, चोपन, म्योरपुर के साथ जिला अस्पताल स्थित एआरटी एवं एसटीआई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर ड्यूटी शुरू होने के बाद पहले दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया। कार्य बहिष्कार के पश्चात प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए शासन के प्रति नाराजगी जाहिर की।

संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 20 सितंबर को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र दिया जा चुका है।

इसके बावजूद मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है। 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी शुरू होने के पहले दो घंटे कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 15 अक्टूबर को सुबह नौ बजे लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशव्यापी धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 अक्टूबर से ईको गार्डन में भूख हड़ताल शुरू करने के साथ ही प्रदेश में एचआईवी/एड्स से संबंधित सेवाएं स्थगित करने की चेतावनी दी गई है।

संघ की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का नियमितीकरण, नियमितीकरण होने तक नौकरी की सुरक्षा और ऑटो रिन्यूअल, लंबित 20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक का भुगतान, 30 लाख रुपये के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का लाभ, पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों का पुनः समायोजन, नियमित भर्तियों में अतिरिक्त अंक और आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट तथा पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा शामिल हैं।

इस दौरान अमित शुक्ला, अशोक कौशल, अभिजीत पांडे, वाचस्पति मिश्रा, मयंक पांडे, अशोक सिंह, सुनीता पांडे, इंदु चौबे, प्रिया, शिव शंकर सिंह, राम सिंह, चंदन, पवन, अविनेश, वंदना,आशीष शुक्ला, लक्ष्मण सिंह चौहान, अर्चना, रिंकू,अंजनी कुमार और सूर्यकांत राव समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Views: 25
Post image
Previous Post

Hair Care: सफेद बालों को छिपाने के लिए नहीं खरीदना पड़ेगा महंगा हेयर कलर, मेहंदी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें

Next Post

BO पर चढ़ा भक्ति का रंग, 66वें दिन ‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई, छठी मैया की कृपा से ‘द वन’ ने ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

Next Post
BO पर चढ़ा भक्ति का रंग, 66वें दिन ‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई, छठी मैया की कृपा से ‘द वन’ ने ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

BO पर चढ़ा भक्ति का रंग, 66वें दिन ‘हनुमान अंश’ की बंपर कमाई, छठी मैया की कृपा से ‘द वन’ ने ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement