Last Updated:
बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों की बात हो तो अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम सबसे पहले जेहन में आता है. भले ही पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री ने करोड़ों दिलों पर राज किया हो, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब अमिताभ बच्चन के सामने रेखा घबरा जाती थीं फिल्म ‘दो अनजाने’ के सेट पर बिग बी के सामने रेखा रटे-रटाए डायलॉग्स भी भूल जाती थीं. फिर अमिताभ बच्चन की एक सलाह ने रेखा की सोच और एक्टिंग का अंदाज हमेशा के लिए बदल दिया.
नई दिल्ली. रेखा और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री आज भी याद की जाती है. पर्दे पर उनकी चमक भले ही बेमिसाल रही हो, लेकिन शुरुआती दौर में अमिताभ के सामने एक्टिंग करना रेखा के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था. एक पुराने इंटरव्यू के दौरान रेखा ने खुद बताया था कि वह अमिताभ बच्चन के सामने नर्वस हो जाती थीं. आज एवरग्रीन एक्ट्रेस का जन्मदिन है. इस मौके पर हम आपको वो किस्सा बताते हैं, जिसका खुलासा खुद रेखा ने किया था. (फोटो साभार: IMDb)
घबराहट का आलम यह होता था कि अमिताभ बच्चन के सामने रेखा अपने याद किए हुए डायलॉग्स भी एकदम भूल जाती थीं, हालांकि, वक्त के साथ इस झिझक ने एक गहरी ऑनस्क्रीन ट्यूनिंग का रूप लिया और दोनों ने मिलकर ‘सिलसिला’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ और ‘मिस्टर नटवरलाल’ जैसी यादगार फिल्में बॉलीवुड को दीं. (फोटो साभार: IMDb)
दरअसल, रेखा ने सिमी ग्रेवाल के चर्चित शो ‘रेंडेजवस विद सिमी ग्रेवाल’ में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए थे. इस बातचीत का जिक्र लेखक यासिर उस्मान ने अपनी किताब ‘रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भी किया है. रेखा ने बताया कि अमिताभ के साथ काम करने के शुरुआती दौर में वह उनके सामने काफी नर्वस रहती थीं. (फोटो साभार: Instagram)
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन का अभिनय देखने के बाद रेखा के मन में उनको लेकर काफी सम्मान था. अमिताभ की तरह शानदार एक्टिंग करने का दवाब वह खुद पर लेने लगी थीं. रेखा और अमिताभ बच्चन ने पहली बार 1976 में आई फिल्म ‘दो अनजाने’ में साथ काम किया था. (फोटो साभार: IMDb)
इस फिल्म में अमिताभ ने अमित रॉय का किरदार निभाया था, जबकि रेखा फिल्म में उनकी पत्नी रेखा रॉय के रूप में नजर आई थीं. फिल्म की कहानी एक ऐसे पति-पत्नी के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें महत्वाकांक्षा, धोखा और बदले की भावना है. (फोटो साभार: यूट्यूब)
रेखा ने अपने अनुभव को याद करते हुए बताया था कि अमिताभ बच्चन के सामने वह अपनी लाइन्स बोलने में भी घबराती थीं. उनकी घबराहट इतनी ज्यादा होती थी कि कई बार डायलॉग याद होने के बावजूद वह उन्हें ठीक से बोल नहीं पाती थीं. (फोटो साभार: यूट्यूब)
एक दिन अमिताभ ने उनसे कहा, ‘सुनिए… जरा डायलॉग याद कर लीजिएगा.’ महानायक की यह बात सुनकर रेखा ने अपने ऊपर काम करना शुरू किया और मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई. दोनों सितारों ने ‘दो अनजाने’ के बाद रेखा और अमिताभ बच्चन ने ‘खून पसीना’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘मिस्टर नटवरलाल’ और ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम किया. (फोटो साभार: यूट्यूब)
इन फिल्मों ने उनकी जोड़ी को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया. खासकर ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. समय के साथ पर्दे पर उनकी जोड़ी हिंदी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गई. रेखा और अमिताभ बच्चन ने साल 1981 में रिलीज हुई ‘सिलसिला’ में आखिरी बार काम किया था. इसके बाद दोनों पर्दे पर कभी साथ नहीं दिखे. (फोटो साभार: IMDb)
