Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 October 2026 : मेष राशि को आज सावधान रहना होगा. रिश्तों में गलतफहमी पैदा हो सकती है. खुलकर बातचीत करें. अविवाहित जातक पुराने परिचित से दोबारा जुड़ सकते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:23 मिनट से लेकर 12:10 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 8:51 मिनट से लेकर 10:18 मिनट सुबह तक होगा. किसी सहकर्मी की बात पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें. व्यवसाय में पुराने संपर्क से काम मिल सकता है. अचानक घरेलू या वाहन संबंधित खर्च आ सकता है. जोखिमपूर्ण निवेश से दूरी बेहतर रहेगी.
Aaj Ka Mesh Rashifal 10 October 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज अपने सहकर्मियों की बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचना होगा, वरना नुकसान हो सकता है. आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचें. प्यार और रिश्तों में पुरानी बातें फिर ताजा हो सकती हैं. शांति से मुद्दों को सुलझाएं. आज मास भाद्रपद है. तिथि कृष्ण पक्ष की अमावस्या है. दिन शनिवार है. नक्षत्र हस्त है. योग इंद्र है. करण चतुष्पाद है. सूर्योदय 5:55 मिनट पर सुबह और सूर्यास्त 5:37 मिनट पर होगा. चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे. पितृगणों का श्राद्ध करने का आज विशेष मौका है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:23 मिनट से लेकर 12:10 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य चिरकाल तक फल प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 8:51 मिनट से लेकर 10:18 मिनट सुबह तक रहेगा.
करियर में दबाव रहेगी लेकिन…
पुराने मुद्दे आएंगे सामने
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में कुछ गलतफहमी या पुरानी बातें घूम सकती हैं. शक या गलतफहमी को बढ़ाने से बचाएं. खुलकर बातचीत करें. अविवाहित जातक पुराने परिचित से दोबारा जुड़ सकते हैं. परिवार में घर में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. आपकी वाणी कठोर हो सकती है, जिसके कारण विवाद बढ़ सकता है. आज संयम की आवश्यकता होगी. आज आपका संयम ही आपकी ताकत है. सेहत सामान्य रहेगा. तनाव, पाचन, पेट और नींद की समस्या का ध्यान रखें. पानी पर्याप्त मात्रा में लें. अत्यधिक तला-भुना, मसालेदार भोजन से बचें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों के लिए आज शुभ अंक 9 और भाग्यांक 6 होगा. शुभ रंग लाल और हल्का पीला होगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. स्नान के बाद सूर्य को जल अर्पित करें. अमावस्या होने के कारण अपनी श्रद्धा के अनुसार पितरों का स्मरण और जरूरतमंदों को भोजन-अन्न का दान करें. शाम को हनुमान जी का स्मरण करें. हनुमान चालीसा या ओम हनुमते नमः मंत्र का जाप करें. मंगल के तीखे प्रभाव को संतुलित करने के लिए यथासंभव हो सके तो आप सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें. अगर शारीरिक कष्ट हो तो हनुमान बाहुक का पाठ करें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
