• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

फॉर्मुला 1 रेस के रोमांच के बीच छाया करीना कपूर का कैजुअल लुक, वायरल फोटो देख फैंस खुश- ‘जबरदस्त’

Admin by Admin
October 10, 2026
in मनोरंजन
0
फॉर्मुला 1 रेस के रोमांच के बीच छाया करीना कपूर का कैजुअल लुक, वायरल फोटो देख फैंस खुश- ‘जबरदस्त’


Last Updated:October 09, 2026, 23:35 IST

करीना कपूर खान को खेलों मे दिलचस्पी है. वे अक्सर स्पोर्ट्स इवेंट में नजर आती हैं. उन्हें सिंगापुर में देखा गया, जहां वह फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा. वे सिंगापुर ग्रां प्री में शामिल हुईं. एक्ट्रेस की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. उन्हें वहां देखकर फैंस और रेस के दीवाने लोग रोमांचित हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फॉर्मुला 1 रेस के रोमांच के बीच छाया करीना कपूर का कैजुअल लुक, फोटो वायरलZoom

करीना कपूर स्पोर्ट्स इवेंट में काफी रोमांचित दिखीं. (फोटो साभार: X@McLarenF1)

नई दिल्ली: करीना कपूर के खेल प्रेम से लोग वाकिफ हैं. वे अक्सर स्पोर्ट्स इवेंट का हिस्सा बनती हैं. उन्हें सैफ अली खान के साथ स्पोर्ट्स शोज में शामिल होते देखा गया है. एक्ट्रेस अब फॉर्मूला 1 चैंपियनशिप में नजर आ रही हैं. वायरल हो रही तस्वीरों में करीना कपूर आरामदायक और कैजुअल कपड़ों में शानदार लग रही हैं. एक्ट्रेस ने सफेद टॉप के साथ मल्टी-कलर स्कार्फ पहना था, जिसमें वह सबका ध्यान खींच रही थीं. उन्होंने बालों का एक स्टाइलिश बन बनाया था, सनग्लासेस पहने थे. एक्ट्रेस ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हल्के गुलाबी लिपस्टिक के साथ सिंपल मेकअप किया था.

करीना की जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं, फैंस ने उनकी मौजूदगी पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने सच में कहा- जरा मेरी चाय पकड़ो और पैडॉक में ऐसे घूमने लगीं जैसे यह कोई शौक हो.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘जबरदस्त, वह पोकेमोन कार्ड की तरह टीमों को इकट्ठा कर रही हैं, पहले सॉबर और अब यह.’ एक तीसरे फैन ने लिखा, ‘मैकलारेन: ‘हम यहां जीतने आए हैं.’ जब करीना अंदर आती हैं तो मैकलारेन: कार छोड़ देते हैं, कैमरा उठा लेते हैं. चौथे यूजर ने कमेंट लिखा, ‘ओह F1 में करीना.’

फॉर्मुला 1 रेस का उठाया लुत्फ
मैकलारेन मास्टरकार्ड फॉर्मूला 1 टीम ने सिंगापुर ग्रां प्री वीकेंड की जबरदस्त शुरुआत की, जिसमें ऑस्कर पियास्त्री चौथे और लैंडो नॉरिस पांचवें स्थान पर रहे. शुक्रवार 9 अक्टूबर को टीम ने अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए प्रैक्टिस और क्वालिफाइंग के दौरान अलग-अलग कार सेटअप और टायरों का टेस्ट किया. हालांकि, ऊबड़-खाबड़ ट्रैक और कार के बैलेंस को लेकर चुनौतियां थीं, लेकिन सॉफ्ट टायरों का इस्तेमाल करने से टीम को ज्यादा स्पीड और कॉन्फिडेंस मिला. मैकलारेन अब स्प्रिंट और अहम रेस में अपने नतीजों को बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभवों से सीख रहा है.

(फोटो साभार: X@McLarenF1)

मुश्किल रोल चुन रहीं करीना कपूर
करीना ने साल 2000 में जेपी दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अभिषेक बच्चन के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्हें पहली कमर्शियल सफलता 2001 में ‘मुझे कुछ कहना है’ फिल्म से मिली. उसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में ‘पू’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. उनकी हालिया रिलीज मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ है, जो 18 सितंबर 2026 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म में करीना ने डीसीपी अजूनी कोहली का किरदार निभाया है, जो पुलिस एनकाउंटर से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है.

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 09, 2026, 23:35 IST





Source link

Views: 7
Post image
Previous Post

होमगार्ड ने चार्जर की तार से घोटा पत्नी और बेटी का गला, थाने पहुंचकर किया सरेंडर; सामने आया ‘दृश्यम’ कनेक्शन

Next Post

Navratri News: हाथी पर आ रहीं मां दुर्गा, नवरात्र पर बन रहे खास महायोग, जानें अलोप शंकरी देवी शक्तिपीठ की मान्यता

Next Post
Navratri News: हाथी पर आ रहीं मां दुर्गा, नवरात्र पर बन रहे खास महायोग, जानें अलोप शंकरी देवी शक्तिपीठ की मान्यता

Navratri News: हाथी पर आ रहीं मां दुर्गा, नवरात्र पर बन रहे खास महायोग, जानें अलोप शंकरी देवी शक्तिपीठ की मान्यता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement