• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

होमगार्ड ने चार्जर की तार से घोटा पत्नी और बेटी का गला, थाने पहुंचकर किया सरेंडर; सामने आया ‘दृश्यम’ कनेक्शन

Admin by Admin
October 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
होमगार्ड ने चार्जर की तार से घोटा पत्नी और बेटी का गला, थाने पहुंचकर किया सरेंडर; सामने आया ‘दृश्यम’ कनेक्शन


होमताजा खबरक्राइम

होमगार्ड ने चार्जर की तार से घोंटा पत्नी और बेटी का गला, थाने में किया सरेंडर

Last Updated:October 09, 2026, 23:44 IST

Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी और तलाकशुदा बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी रविशंकर ने मोबाइल चार्जर की लीड से गला कसकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया और उसके बाद खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. शुरुआती तौर पर गृह कलह की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की से जांच कर रही है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

होमगार्ड ने चार्जर की तार से घोंटा पत्नी और बेटी का गला, थाने में किया सरेंडरZoom

मृतक मां बेटी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोलखेड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तैनात एक होमगार्ड ने आपसी कलह और विवाद के चलते अपनी ही पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड रविशंकर ने अपनी पत्नी श्याम दुलारी और 32 वर्षीय तलाकशुदा बेटी पूजा की मोबाइल चार्जर के तार से गला कसकर हत्या कर दी. सनक इस कदर सवार थी कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रविशंकर खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए सरेंडर कर दिया. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू कलह और पारिवारिक तनाव से पूरी तरह ऊब चुका था, जिसके चलते उसने देर रात सोते वक्त इस वारदात को अंजाम दिया.

पार्टी का खुशनुमा माहौल और अचानक खूनी खेल
मौके पर पहुंचे डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने स्थिति का जायजा लिया और बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन हत्या के असली कारणों (मोटिव) की पड़ताल अभी जारी है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतका पूजा की शादी 2018 और 2021 में हुई थी, लेकिन दोनों ही शादियां असफल रहीं, जिसके बाद से वह अपने माता-पिता के साथ ही रह रही थी. जांच के दौरान पुलिस को पूजा की किसी युवक से बातचीत होने की जानकारी भी मिली है, जिससे पूछताछ की जा रही है.

अचानक क्या हो गया था?
पुलिस का मानना है कि मामला सिर्फ ऊपर से दिखने जैसा सीधा नहीं है. घटना से एक रात पहले घर में पार्टी हुई थी और माहौल पूरी तरह खुशनुमा था. ऐसे में अचानक ऐसा क्या हुआ कि हंसते-खेलते घर में इतना बड़ा खूनी संघर्ष हो गया, यह जांच का विषय है. यह बात भी सामने आई है कि घटना की रात पत्नी अपने कमरे में अकेले सो रही थी, जबकि आरोपी होमगार्ड अपनी बेटी के कमरे में था.

‘दृश्यम’ फिल्म की तरह रटे-रटाए लग रहे बयान
हत्यारोपी की दूसरी बेटी ने ही अपने पिता के खिलाफ इस डबल मर्डर की तहरीर दी है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस मामले में परिजनों और अन्य लोगों द्वारा दिए जा रहे बयान काफी हद तक फिल्म ‘दृश्यम’ की तरह रटे-रटाए और संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर गहराई से तफ्तीश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस खौफनाक दोहरे हत्याकांड के पीछे असल साजिश किसकी थी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 09, 2026, 23:42 IST



Source link

Views: 8
Post image
Previous Post

रजनीकांत ने क्यों ठुकराए 2 हिट फिल्मों के सीक्वल? ‘जेलर 2’ करने की बताई दिलचस्प वजह- ‘सिर्फ मसाला काफी नहीं’

Next Post

फॉर्मुला 1 रेस के रोमांच के बीच छाया करीना कपूर का कैजुअल लुक, वायरल फोटो देख फैंस खुश- ‘जबरदस्त’

Next Post
फॉर्मुला 1 रेस के रोमांच के बीच छाया करीना कपूर का कैजुअल लुक, वायरल फोटो देख फैंस खुश- ‘जबरदस्त’

फॉर्मुला 1 रेस के रोमांच के बीच छाया करीना कपूर का कैजुअल लुक, वायरल फोटो देख फैंस खुश- 'जबरदस्त'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement