Last Updated:
Noida Latest News: नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास 7 अक्टूबर को एक युवक अचानक गंदे नाले में कूद गया. बताया जा रहा है कि पत्नी से शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक गुस्से में घर से निकला और नाले में कूद गया.
युवक की तलाश कर रही पुलिस.
नोएडा: यूपी में नोएडा के सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 29 साल का एक व्यक्ति गंदे नाले में गिर गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद नाले में उतरकर युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है.
पुलिस के मुताबिक, बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-39 में डायल-112 के जरिए सूचना मिली थी कि रवि नाम का एक व्यक्ति सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में गिर गया है. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई.
शराब पीने को लेकर पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
मौके पर रवि की पत्नी भी मौजूद थीं. उन्होंने पुलिस को बताया कि शराब पीने को लेकर उनका अपने पति रवि से विवाद हुआ था. इसके बाद गुस्से में आकर रवि नाले में कूद गया. सूचना मिलने के बाद फायर सर्विस के कर्मचारी नाले में उतरे और रवि की तलाश शुरू की. टीम काफी देर तक नाले में खोजबीन करती रही, लेकिन अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है.
टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है
पुलिस और फायर सर्विस की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसके साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को भी मौके के लिए रवाना किया गया है. राहत और बचाव टीमें नाले में युवक की तलाश में जुटी हुई हैं. फिलहाल पुलिस और बचाव टीमों का पूरा ध्यान रवि को तलाशने पर है. सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई. नोएडा सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन एक्वा लाइन का हिस्सा है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें

