Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर खास अंदाज में बधाई दी है. आयुष्मान ने पीएम मोदी के लंबे जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह इसी तरह देश के लिए अच्छा काम करते रहें.
25 साल पूरे होने पर मनोरंजन जगत की हस्तियों ने बधाई दी.
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने उन्हें बधाई दी. पुनीत इस्सर, उपासना सिंह और प्रसून जोशी ने उनके नेतृत्व, एनर्जी और जनसेवा की जमकर तारीफ की. वहीं सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधे और इस मौके पर आयोजित खास कार्यक्रम की फोटो शेयर की. अब आयुष्मान खुराना ने भी उन्हे बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह देश के लिए अच्छा काम करते रहें.
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर बधाई दी है. आयुष्मान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हैं. इसी बीच उन्होंने पीएम मोदी के लिए अपनी शुभकामनाएं जाहिर कीं और उनके लंबे जीवन की कामना की.
आयुष्मान खुराना ने दी बधाई
आयुष्मान ने IANS से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे करने पर बधाई देना चाहता हूं. वह इसी तरह अपना काम करते रहें और भगवान उन्हें लंबी उम्र दें.दरअसल, नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने राजनीतिक सफर में एक बड़ी जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद साल 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल में इंफ्रास्ट्रक्चर, खेती, औद्योगिक विकास और प्रशासन पर जोर दिया गया.
इन सेलेब्स ने भी दी बधाई
आयुष्मान के अलावा पीएम मोदी को बधाई देने वालों में फिल्म इंडस्ट्री के कई दूसरे सितारे भी शामिल रहे. अभिनेता मुकेश खन्ना और उपासना सिंह ने भी इस मौके पर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं. वहीं, साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के लिए एक लंबा संदेश लिखा. कमल हासन ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करने पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे करना सबसे बढ़कर जनता के भरोसे और प्यार का सबूत है. कमल हासन ने अपने 70 साल के सार्वजनिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सफर भी लोगों के भरोसे और प्यार की वजह से आगे बढ़ा है.
बता दें कि कमल हासन ने आगे बताया कि पिछले साल सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद जब वह प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे, तो पीएम ने एक नए सांसद के तौर पर उन्हें समय दिया था. उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद दोनों ने भारत के भविष्य, देश को मजबूत बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करने को लेकर बातचीत की थी. फिलहाल, आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर चर्चा में हैं और इसके रिलीज होने का इंतजार किया जा रहा है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

