• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दृश्यम Vs दृश्यम 2 Vs दृश्यम 3: अजय देवगन की फ्रैंचाइजी का कौन सा पार्ट पड़ा किस पर भारी?

Admin by Admin
October 6, 2026
in मनोरंजन
0
दृश्यम Vs दृश्यम 2 Vs दृश्यम 3: अजय देवगन की फ्रैंचाइजी का कौन सा पार्ट पड़ा किस पर भारी?


Last Updated:October 06, 2026, 10:51 IST

Drishyam vs Drishyam 2 vs Drishyam 3 Box Office: विजय सालगांवकर के किरदार ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा दी है. अजय देवगन की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा चैप्टर आते ही दर्शकों के बीच छा गया. इस बार फिल्म ने शुरुआत से ही ऐसा माहौल बनाया, जिसने पिछले दोनों हिस्सों की यादें ताजा कर दीं. लेकिन, तीनों फिल्मों के सफर पर नजर डालें तो कलेक्शन के मामले में तस्वीर बेहद दिलचस्प नजर आती है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ में विजय सालगांवकर के अपने फेमस किरदार में लौट आए हैं. 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के मौके पर फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने रिलीज से पहले रिकॉर्ड बनाने शुरु किए और धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करती चली गई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि विजय सालगांवकर बनकर अजय देवगन ने अपने किस फ्रेंचाइजी के साथ सबसे ज्यादा धमाल मचाया.

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ थ्रिलर फिल्म में अजय देवगन के साथ तबू, श्रेया सरन, इशिता दत्ता और जयदीप अहलावत जैसे दिग्गज कलाकार लीड रोल्स में हैं. फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में इतना कारोबार कर लिया है कि पहली ‘दृश्यम’ की लाइफटाइम कलेक्शन को काफी पीछे छोड़ दिया है.

साल 2015 में ‘दृश्यम’ सस्पेंस-थ्रिलर की शुरुआत हुई. ‘दृश्यम’ को निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था. उन्होंने दर्शकों को पहली बार केबल टीवी ऑपरेटर विजय सालगांवकर और उसके परिवार की कहानी से रूबरू कराया गया था. फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 5.85 करोड़ रुपये था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

धीमी शुरुआत के बावजूद, पॉजिटिव ‘माउथ पब्लिसिटी’ के बल पर पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई थी. फिल्म का भारत में कुल लाइफटाइम नेट कलेक्शन 67.13 करोड़ रहा था. वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 110. 40 करोड़ था.

बॉक्स ऑफिस के इन आंकड़ों के बाद ‘दृश्यम 3’ ने सिर्फ दो दिनों में ही पहली फिल्म के लाइफटाइम इंडिया नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया था. वहीं, चार दिन में इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहली फिल्म की पूरी वर्ल्डवाइड कमाई के मुकाबले करीब तीन गुना हो चुका है.

पहली फिल्म का जबरदस्त सफलता के बाद नवंबर 2022 में आई फिल्म की दूसरी कड़ी ‘दृश्यम 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर सफलता हासिल की. फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 15.38 करोड़ रुपये रहा था. फिल्म का भारत में कुल लाइफटाइम नेट कलेक्शन 240.54 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 345 करोड़ रुपये रहा था.

‘दृश्यम 3’ फिलहाल चार दिनों में ‘दृश्यम 2’ की लाइफटाइम इंडिया नेट कमाई से करीब 43 करोड़ रुपये पीछे है. वहीं, वर्ल्डवाइड स्तर पर इसे दूसरे भाग का आंकड़ा पार करने के लिए करीब 42 करोड़ रुपये और चाहिए. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में ‘दृश्यम 3’ इस रिकॉर्ड तो भी तोड़ देगी.

‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती पर रिलीज हुई. छु्ट्टी का पूरा फायदा उठाते हुए ‘दृश्यम 3’ ने फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले 4 दिनों में ही 197.50 करोड़ नेट की शानदार घरेलू कमाई कर ली है. वहीं, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 303 करोड़ रुपये हो गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 06, 2026, 10:51 IST



Source link

Post Views: 9
Previous Post

प्रयागराज में चुनाव से पहले पोस्टर वार, कांग्रेस के नारे पर BJP का पलटवार, लिखा-  नेहरू वंशज को…

Next Post

पश्चिमी UP से संजीव बालियान-सुरेश राणा और सत्यपाल सिंह को क्यों नहीं भेजा गया राज्यसभा? इसके पीछे BJP के 4 ‘गेम प्लान’?

Next Post
पश्चिमी UP से संजीव बालियान-सुरेश राणा और सत्यपाल सिंह को क्यों नहीं भेजा गया राज्यसभा? इसके पीछे BJP के 4 ‘गेम प्लान’?

पश्चिमी UP से संजीव बालियान-सुरेश राणा और सत्यपाल सिंह को क्यों नहीं भेजा गया राज्यसभा? इसके पीछे BJP के 4 'गेम प्लान'?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement