• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, पदक हुआ पक्का

Admin by Admin
October 2, 2026
in खेल
0
एशियन गेम्स 2026 लाइव अपडेट्स: भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, पदक हुआ पक्का


Last Updated:October 02, 2026, 06:20 IST

एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: आज एशियन गेम्स का 14वां दिन है. भारतीय एथलीट आज कई इवेंट में गोल्ड मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे. बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, प्रवीन और अंकुश गोल्ड मेडल के लिए रिंग में उतरेंगे वहीं दोपहर बाद भारतीय महिला हॉकी टीम गोल्ड मेडल मैच में चीन से टकराएगी. साथ ही आर्चरी, रेसलिंग, कैनो स्लालम और ट्रैक साइक्लिंग में भारतीय खिलाड़ी मेडल के लिए जोर आजमाइश करते हुए नजर आएंगे. ओवरऑल आज आइची नागोया में कुल 51 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. इनमें सबसे ज्यादा 11 गोल्ड बॉक्सिंग में हैं.

asian-games-utility

 LIVE: महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, मेडल हुआ पक्काZoom

एशियन गेम्स लाइव अपडेट्स

नई दिल्ली. एशियाई खेलों के चौदहवें दिन भारतीय खिलाड़ियों से गोल्ड मेडल जीतने की बहुत उम्मीद है. आज बॉक्सिंग में लवलीन बोरगोहेन, प्रवीण और अंकुश गोल्ड के लिए रिंग में उतरेंगे, जिससे देश को पदकों की सौगात मिलने की पूरी संभावना है. इसके अलावा, भारतीय महिला हॉकी टीम भी चीन के खिलाफ फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेगी. भारत ने हॉकी में 1982 के बाद से स्वर्ण पदक नहीं जीता है, इसलिए टीम इस 44 साल के लंबे सूखे को खत्म करने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी.

आर्चरी यानी तीरंदाजी में भी भारत के झोली में आज कुछ और गोल्ड मेडल आ सकते हैं, क्योंकि खेल के बारहवें दिन आर्चरी ने ही सबसे ज्यादा तीन गोल्ड दिलाकर देश को गौरवान्वित किया था और चौथा गोल्ड शूटिंग से आया था. फिलहाल भारतीय टीम 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 65 पदक लेकर मेडल टैली में आठवें स्थान पर है. आज जिस तरह के मुकाबले हैं, उसे देखकर पूरी उम्मीद है कि खिलाड़ी गुरुवार के दिन के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए भारत की स्थिति और बेहतर कर देंगे.

एशियन गेम्स 2026, 14वां दिन लाइव अपडेट्स: महिला रिकर्व टीम फाइनल में ,  पदक हुआ पक्का 

भारतीय महिला रिकर्व आर्चरी टीम ने इतिहास रच दिया है. एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में उन्होंने चीन को हराकर पहली बार इस इवेंट के फाइनल में जगह बनाई है, जो भारतीय आर्चरी के लिए एक ऐतिहासिक पल है. अब स्वर्ण पदक के इस महामुकाबले में उनका सामना दुनिया की मजबूत टीम दक्षिण कोरिया से होगा. टीम के इस शानदार प्रदर्शन से पूरे देश में उत्साह का माहौल है और सभी की नजरें इस रोमांचक फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 02, 2026, 05:37 IST



Source link

Post Views: 4
Previous Post

‘तुम स्टार मैटीरियल नहीं हो’, राजेश खन्ना की वो हीरोइन, जिस साइनिंग अमाउंट देकर भी फिल्म से कर दिया गया था आउट

Next Post

सांप काटा तो लगा दिया एंटी रैबीज, 8 दिन तक वेंटिलेटर पर रहा मासूम, अब जब हुआ ठीक तो फूल-माला पहनाकर भेजा घर

Next Post
Drishyam 3: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, टॉप-7 फिल्मों में बनाई जगह, पहले दिन टूटेंगे कमाई के रिकॉर्ड?

Drishyam 3: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, टॉप-7 फिल्मों में बनाई जगह, पहले दिन टूटेंगे कमाई के रिकॉर्ड?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.