• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जब जिद पर अड़े राजेश खन्ना, ऋषिकेश मुखर्जी को बदलना पड़ा क्लाइमेक्स, 1973 में फिर भी अमिताभ बच्चन मार गए बाजी

Admin by Admin
September 30, 2026
in मनोरंजन
0
जब जिद पर अड़े राजेश खन्ना, ऋषिकेश मुखर्जी को बदलना पड़ा क्लाइमेक्स, 1973 में फिर भी अमिताभ बच्चन मार गए बाजी


नई दिल्ली. राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन की जोड़ी जब भी पर्दे पर आई, दर्शकों ने उसे खूब पसंद किया. ‘आनंद’ के बाद दोनों की साथ में 1973 में आई फिल्म ‘नमक हराम’ भी यादगार बन गई. हालांकि इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा आज भी दिलचस्प है. उस दौर में राजेश खन्ना का स्टारडम चरम पर था, जबकि अमिताभ बच्चन धीरे-धीरे अपनी पहचान मजबूत कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान क्लाइमेक्स को लेकर कुछ ऐसा हुआ, जिसने कहानी के साथ-साथ दोनों सितारों की किस्मत पर भी असर डाला. कहा जाता है कि फिल्म के अंत को लेकर राजेश खन्ना एक बात पर अड़ गए थे और उनकी इस जिद के बाद ऋषिकेश मुखर्जी को क्लाइमेक्स में बदलाव करना पड़ा. लेकिन पर्दे पर कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि जिस बात को लेकर चिंता थी, वही आगे चलकर अमिताभ के किरदार के लिए बड़ा फायदा बन गई. आखिर ऐसा क्या हुआ था? चलिए बताते हैं…

उस दौर में राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार थे. दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन अभी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, ‘नमक हराम’ ने आगे चलकर दोनों के करियर की दिशा को ही बदल दिया.

ऋषिकेश मुखर्जी नहीं बताना चाहते थे क्लाइमेक्स

फिल्म की शूटिंग के दौरान ऋषिकेश मुखर्जी ने क्लाइमेक्स को बेहद गोपनीय रखा था. राजेश खन्ना बार-बार उनसे फिल्म के क्लाइमेक्स के बारे में पूछते लेकिन ऋषि दा आसानी से राज खोलने वाले नहीं थे, लेकिन राजेश खन्ना भी कहां मानने वाले थे. आखिरकार उन्हें किसी तरह पता चल गया कि फिल्म के अंत में अमिताभ बच्चन के किरदार की मौत हो जाती है.

क्लाइमेक्स जान जब सोच में पड़ गए काका

यह बात सामने आते ही राजेश खन्ना को चिंता होने लगी. उस समय फिल्मों में किसी किरदार की मौत का भावनात्मक असर बहुत बड़ा माना जाता था. दर्शकों की सहानुभूति अक्सर उस कलाकार के किरदार के साथ जुड़ जाती थी. ऐसे में राजेश खन्ना को लगा कि क्लाइमेक्स अमिताभ के किरदार के पक्ष में जा सकता है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
ऋषिकेश मुखर्जी की ये फिल्म साल 1973 में सुपरहिट रही.

जब जिद पर अड़ गए राजेश खन्ना

कहा जाता है कि इसके बाद राजेश खन्ना ने ऋषिकेश मुखर्जी से क्लाइमेक्स बदलने की बात कही. उस वक्त राजेश खन्ना का स्टारडम ऐसा था कि उनकी बात को नजरअंदाज करना आसान नहीं था. कहानी में बदलाव किया गया और फिल्म के अंत में अमिताभ के किरदार के बजाय राजेश खन्ना के किरदार की मौत दिखाई गई.

बिग बी इस बदलाव से नहीं थे खुश

जब अमिताभ बच्चन को इस बदलाव की जानकारी हुई तो वह इससे खुश नहीं थे. इसके बाद फिल्म में कुछ और बदलाव किए गए और अमिताभ के किरदार को भी कहानी में बेहद अहम मोड़ दिया गया. खास बात यह थी कि इन बदलावों की पूरी जानकारी राजेश खन्ना को नहीं दी गई.

रिलीज के बाद अमिताभ बच्चन मार गए बाजी

फिल्म जब पर्दे पर आई तो दर्शकों ने अमिताभ बच्चन के अभिनय को जमकर सराहा. राजेश खन्ना की मौत के बाद अमिताभ का किरदार कहानी में एक मजबूत भूमिका निभाता है और उनकी मौत का बदला लेता है. यही वजह रही कि फिल्म में राजेश खन्ना के होने के बावजूद चर्चा का बड़ा हिस्सा अमिताभ बच्चन के खाते में चला गया. इस फिल्म के बाद दोनों के बीच रिश्तों को लेकर भी कई किस्से सामने आए. कहा जाता है कि राजेश खन्ना इस बात से नाराज थे कि फिल्म में उनके किरदार की मौजूदगी के बावजूद अमिताभ बच्चन दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रहे. इसके बाद दोनों ने एक साथ काम नहीं किया.

ऋषिकेश मुखर्जी हिंदी सिनेमा का अनमोल नगीना

30 सितंबर 1922 को कोलकाता में जन्मे ऋषिकेश मुखर्जी का अंदाज ही कुछ ऐसा था. वह सिर्फ सितारों को ध्यान में रखकर फिल्में नहीं बनाते थे बल्कि कहानी और किरदारों को सबसे ऊपर रखते थे. ‘आनंद’, ‘गुड्डी’, ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने मनोरंजन के साथ जिंदगी की सच्चाइयों को भी पर्दे पर उतारा. ऋषिकेश मुखर्जी ने कई कलाकारों को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अमिताभ बच्चन के करियर में भी उनका योगदान खास माना जाता है. 27 अगस्त 2006 को ऋषिकेश मुखर्जी इस दुनिया से चले गए, लेकिन उनकी फिल्में आज भी दर्शकों को हंसाती हैं, भावुक करती हैं और जिंदगी को देखने का एक नया नजरिया देती हैं.



Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज न करना कोई नया काम, दांपत्य में संवाद की जरूरत

Next Post

बीच सड़क महिला ने 2 जुड़वा बेटियों को दिया जन्म, अब अस्पताल में डॉक्टर कर रहे इलाज

Next Post
बीच सड़क महिला ने 2 जुड़वा बेटियों को दिया जन्म, अब अस्पताल में डॉक्टर कर रहे इलाज

बीच सड़क महिला ने 2 जुड़वा बेटियों को दिया जन्म, अब अस्पताल में डॉक्टर कर रहे इलाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.