Last Updated:
Amethi Latest News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने सड़क पर दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया. अब जच्चा-बच्चा तीनों स्वस्थ है और अस्पताल में भर्ती है.
डॉक्टरों के देखरेख में जच्चा-बच्चा
अमेठी: यूपी के अमेठी में आज शाम ट्रेन से उतरकर घर की तरफ जा रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई. दर्द की वजह से महिला बीच सड़क पर बैठ गई. साथ में मौजूद पति ने आसपास के लोगों को बताया जिसके बाद लोगों ने महिला के चारों तरफ पन्नी डाल दी, जहां महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया. स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस मां और दोनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां तीनों का इलाज चल रहा है. जच्चा और बच्चा तीनों स्वस्थ हैं और डॉक्टरों की निगरानी में है.
दरअसल, ये पूरा मामला अमेठी रेलवे स्टेशन रोड का है जहां अमेठी तहसील क्षेत्र के परसावां गांव की रहने वाली ज्योति पति सूरज के साथ दोना पत्तल बनाने का काम करती हैं. सोमवार की रात दोनों पति-पत्नी दोना पत्तल देने वाराणसी गए हुए थे. आज दोनों काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से शाम करीब साढ़े पांच बजे अमेठी रेलवे स्टेशन पहुंचे. जहां से उतरकर वह अपने घर की तरफ जाने लगे.
दोनों अभी स्टेशन के बाहर पहुंचे ही थे कि ज्योति को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और ज्योति बीच सड़क बैठ गई. ज्योति को कराहता देख पति सूरज ने आसपास के लोगों का आवाज लगाई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने ज्योति के चारों तरफ पन्नी डालकर घेरा बना दिया, जहां ज्योति ने एक साथ दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया. स्थानीय लोगों द्वारा मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई.
जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर अमेठी सीएससी पहुंची. जहां तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और तीनों स्वस्थ बताये जा रहे हैं. अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पीके उपाध्याय के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है. ज्योति का मायका अमेठी के परसावा गांव में है. जबकि उसकी ससुराल जौनपुर के बादशाहपुर में है. ज्योति को एक लड़का पहले से है. ज्योति के पति सूरज ने बताया कि वह दोनों ट्रेन से उतरकर घर की तरफ जा रहे थे. तभी दर्द शुरू हो गया जहां उसकी पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया है सभी अस्पताल में भर्ती हैं.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें

