Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 30 September 2026 : मेष राशि को आज नौकरी में कार्य को प्राथमिकता देनी होगी. आज अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. नया और शुभ काम आज टाल दें. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज अशुभ समय 12:29 से 1:49 दोपहर तक रहेगा. व्यापार में साझेदारी या ग्राहक से बातचीत में धैर्य रखें. आर्थिक स्थिति सामान्य से संतोषजनक रह सकती है. जल्दबाजी में निवेश या बड़ा खर्च करने से बचें. दांपत्य में संवाद बनाए रखने की जरूरत है. घर-परिवार से जुड़ा कोई निर्णय सामने आ सकता है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 30 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. आज नौकरी में कार्यों को प्राथमिकता दें. इससे विशेष लाभ होगा. आज महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचारों को सोच समझ कर साझा करें, वरना नुकसान हो सकता है. आज ऋतु शरद है. मास आश्विन है. कृष्ण पक्ष है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र भरणी है. योग हर्षण है. करण बालव है. आज चंद्रमा मेष राशि में और सूर्य कन्या राशि में रहेगा. सूर्योदय 5:51 पर और सूर्यास्त 5:47 पर होगा. आज संकष्टी चतुर्थी भी है. यह चतुर्थी भगवान गणेश को प्रिय है. आज भगवान गणेश की आराधना करें. आज अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. नया और शुभ काम आज टाल दें. अशुभ समय 12:29 से 1:49 दोपहर तक रहेगा.
खुलकर करें ये काम
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में भावनाएं खुलकर व्यक्त होंगी. प्रेम संबंधों में आकर्षण रहेगा, लेकिन अपनी बात स्पष्ट रखने वाले कठोर लग सकते हैं. दांपत्य में संवाद बनाए रखने की जरूरत है. घर-परिवार से जुड़ा कोई निर्णय सामने आ सकता है. परिवार के वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी रह सकती है. आज आपका सहयोग परिवार के माहौल को बेहतर कर सकता है. सेहत सामान्य रहेगी. ऊर्जा अच्छी रहेगी लेकिन तनाव, नींद, पाचन और क्रोध का ध्यान रखें. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं. भोजन समय पर करें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ अंक 9 और भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग हरा और शुभ दिशा पूर्व होगी. आज भाग्य 81 प्रतिशत आपके साथ रहेगा. संकष्टी चतुर्थी होने के कारण आज गणेश जी का पूजन करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. शाम को चंद्र दर्शन के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर गणेश जी से विघ्नों की शांति के लिए प्रार्थना करें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

