• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अब बिहार वॉलीबॉल की जिम्मेदारी भी रूडी के कंधों पर, राजीव प्रताप रूडी चुने गए वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष

Admin by Admin
September 27, 2026
in खेल
0
अब बिहार वॉलीबॉल की जिम्मेदारी भी रूडी के कंधों पर, राजीव प्रताप रूडी चुने गए वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष


Last Updated:September 27, 2026, 22:16 IST

Rajiv Pratap Rudy News: सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का नया अध्यक्ष चुना गया है, जबकि रोहित सिंह को नए सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. पटना क्लब में आयोजित एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में यह अहम निर्णय लिया गया.

राजीव प्रताप रूडी बने वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के नए अध्यक्षZoom

राजीव प्रताप रुडी बने वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के नए अध्यक्ष.

नई दिल्ली. सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया. पटना क्लब में वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की वार्षिक आम सभा इस अहम बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा निर्णय लिया गया. रुडी के अध्यक्ष चुने जाने से प्रदेश के खेल गलियारे में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है. यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनके सशक्त नेतृत्व से राज्य में वॉलीबॉल के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और इस खेल को व्यापक पहचान हासिल होगी.

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक पारदर्शी व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से रोहित सिंह को एसोसिएशन के नए सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. इस आम सभा में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खेल अधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिरकत की. बैठक में संस्था की आर्थिक स्थिति, वार्षिक बजट, पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि और विभिन्न प्रशासनिक समितियों के पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा हुई. इसके अलावा भारतीय वॉलीबॉल महासंघ की गतिविधियों को धरातल पर उतारने, आगामी राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय करने और एथलीट कमीशन के लिए दो पुरुष एवं दो महिला प्रतिनिधियों के चयन के एजेंडे को भी मंजूरी दी गई.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव प्रताप रूडी ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार में ग्रामीण और शहरी स्तर पर वॉलीबॉल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता इस बात की है कि इन उभरते खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण, आधुनिक संसाधन और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही मंच मिले. उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि एसोसिएशन का प्राथमिक लक्ष्य खेल गतिविधियों को जिला व पंचायत स्तर तक पहुंचाना होगा, ताकि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर राज्य का नाम रोशन कर सकें.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 27, 2026, 22:12 IST



Source link

Post Views: 4
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘एक्टिंग सही थी, पर स्क्रीन पर नहीं दिख रही थी’, दिव्या दत्ता को याद आए पुराने दिन, बताया सीनियर्स ने कैसे की मदद

Next Post

त्योहारी सीजन में जहरीली मिठाइयों का डर खत्म, यूपी सरकार लाई ऐसी स्कीम, थर-थर कांप रहे मिलावटखोर

Next Post
त्योहारी सीजन में जहरीली मिठाइयों का डर खत्म, यूपी सरकार लाई ऐसी स्कीम, थर-थर कांप रहे मिलावटखोर

त्योहारी सीजन में जहरीली मिठाइयों का डर खत्म, यूपी सरकार लाई ऐसी स्कीम, थर-थर कांप रहे मिलावटखोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.