• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला पहला मेडल, 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने जीता सिल्वर

Admin by Admin
September 20, 2026
in खेल
0
Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिला पहला मेडल, 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने जीता सिल्वर


Last Updated:September 20, 2026, 10:21 IST

20वें एशियन गेम्स में महिला शूटिंग टीम भारत को आधिकारिक रूप से पहला मेडल दिलाया है. भारत को 10 मीटर राइफल इवेंट में ये मेडल मिला है. महिला शूटिंग के इस इवेंट में एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. चीन की महिला टीम पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

एशियन गेम्स में भारत को पहला मेडल, 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम ने जीता सिल्वरZoom

एशियन गेम्स में शूटिंग ने जीता मेडल

नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला शूटिंग टीम बेहतरीन शुरुआत की है. भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर राइफल में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. 20वें एशियन गेम्स में ये भारत का पहला आधिकारिक मेडल है. भारत के लिए इस इवेंट में एलावेनिल वलारिवान, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद की तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया.

एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की भारतीय तिकड़ी ने संयुक्त रूप से 1898.0 अंक हासिल किए और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही. चीन की टीम ने 1904.2 के विश्व-रिकॉर्ड स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया. मेजबान जापान 1897.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा.

सोनम रहीं भारतीय टीम की टॉप स्कोरर

सोनम 634.1 अंकों के साथ भारत की शीर्ष स्कोरर रहीं. उनके बाद एलावेनिल 633.5 अंकों के साथ और विदरसा 630.4 अंकों के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं. एलावेनिल और सोनम ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया. वह दिन में बाद में होने वाले आठ महिलाओं के व्यक्तिगत फाइनल में दोहरी सफलता हासिल करने की कोशिश करेंगी.

हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत के निशानेबाजों ने रिकॉर्ड 22 पदक (सात स्वर्ण, नौ रजत और छह कांस्य) जीते थे और अब यह रजत पदक भारत के निशानेबाजी अभियान के लिए एक उत्साहजनक शुरुआत है.

MMA में सुचिका तरियाल ने भारत के लिए मेडल किया पक्का

शूटिंग से पहले भारत के लिए सुचिका तरियाल ने मेडल पक्का किया था. एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किग्रा कैटेगरी के क्वार्टर फाइनल में सुचिका ने मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस जीत से तरियाल का कम से कम ब्रॉन्ज़ मेडल पक्का हो गया है, जिससे एशियाई खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की शुरुआत में भारत को एक मेडल मिल गया है. ऐसे में अगर सेमीफाइनल में सुचिका ने दमदार खेल का प्रदर्शन करती हैं तो उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का एक बेहतरीन मैका है.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 09:49 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. हड़पी गई जमीन पर चला प्रशासन का हथौड़ा, हाईकोर्ट ने भी नहीं दी राहत

Next Post

UP Top News: ‘रंग बदलने में माहिर हैं अखिलेश यादव, आगे लाल टोपी भी बदल देंगे’, ओपी राजभर का तंज

Next Post
UP Top News: ‘रंग बदलने में माहिर हैं अखिलेश यादव, आगे लाल टोपी भी बदल देंगे’, ओपी राजभर का तंज

UP Top News: 'रंग बदलने में माहिर हैं अखिलेश यादव, आगे लाल टोपी भी बदल देंगे', ओपी राजभर का तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.