• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी’, नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा

Admin by Admin
September 18, 2026
in खेल
0
‘दोनों ट्रॉफी भारत आएंगी’, नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इनकार के बाद बीसीसीआई का दावा


Last Updated:September 18, 2026, 22:44 IST

BCCI assured Asia Cup Trophies: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां आखिरकार बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी. दोनों टीमों ने एसीसी अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था.

'समय तय नहीं, पर ट्रॉफियां भारत आएंगी', एशिया कप पर बोला बीसीसीआई Zoom

बीसीसीआई ने कहा कि एशिया कप हमारा है और ट्रॉफी जरूर मुंबई आएगी.

मुंबई. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन बीसीसीआई मुख्यालय पहुंचेंगी, हालांकि इसके लिए कोई समयसीमा नहीं बताई जा सकती. एशिया कप जीतने के बाद भारतीय पुरुष टीम और हाल में महिला टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. नकवी पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं.

भारतीय पुरुष टीम ने पिछले साल दुबई में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप टी20 का खिताब जीता था, जबकि महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की.

देवजीत सैकिया (Devjit Saikia) ने बीसीसीआई की 95वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘एशिया कप की ट्रॉफियां हमें उम्मीद है कि एक दिन यहां आ जाएंगी. मैं कोई समयसीमा नहीं बताऊंगा लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई कार्यालय में जरूर पहुंचेंगी.’

सैकिया ने यह भी कहा कि बोर्ड को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी. भारतीय टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया. उन्होंने कहा, ‘हमने पिछले सप्ताह दुबई में शानदार जीत दर्ज करने वाली अपनी महिला टीम को बधाई दी. उन्होंने जापान के खिलाफ पहला मुकाबला भी शानदार तरीके से जीता है और हमें उम्मीद है कि वे इस महीने की 22 तारीख को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगी.’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 18, 2026, 22:39 IST



Source link

Previous Post

मुकेश का 58 साल पुराना जादुई गाना, जिसे सुनकर कोमा से बाहर आ गया बच्चा, मेकर्स ने फिल्म से कर दिया था बाहर

Next Post

प्रयागराज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कमिश्नर का चली कलम, नैनी-धूमनगंज समेत कई थानों के बदले इंचार्ज

Next Post
प्रयागराज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कमिश्नर का चली कलम, नैनी-धूमनगंज समेत कई थानों के बदले इंचार्ज

प्रयागराज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: कमिश्नर का चली कलम, नैनी-धूमनगंज समेत कई थानों के बदले इंचार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.