• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ट्विन बेबी बॉयज के साथ दिव्यांका-विवेक की पहली गणेश चतुर्थी- ‘दिमाग की स्पीड 60 से हुई 160’

Admin by Admin
September 16, 2026
in मनोरंजन
0
ट्विन बेबी बॉयज के साथ दिव्यांका-विवेक की पहली गणेश चतुर्थी- ‘दिमाग की स्पीड 60 से हुई 160’

[ad_1]

Last Updated:September 16, 2026, 00:03 IST

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं. वे कुछ वक्त पहले जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे. कपल ने इस बार बेहद खास और अलग अंदाज में गणपति उत्सव मनाया. उन्होंने बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेलिब्रेशन को ग्रैंड रखने के बजाय बेहद सिंपल और क्यूट रखा है. उन्होंने मां बनने के बाद जिंदगी में आए बदलावों पर बात की.

नई दिल्ली: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं. वे हाल में ट्विन बेबी बॉयज के पैरेंट्स बने हैं. दिव्यांका और विवेक के घर इस बार गणपति बप्पा का स्वागत भी बेहद खास अंदाज में हुआ. बच्चों के साथ यह कपल पहली बार गणपति उत्सव मना रहा है और जाहिर है कि इस बार सेलिब्रेशन का रंग भी थोड़ा अलग है.
(फोटो साभार: Instagram@divyankatripathidahiya)

घर की सजावट से लेकर गणपति की मूर्ति तक, हर चीज में उनके नन्हे बेटों की झलक देखने को मिल रही है. दिव्यांका ने बताया कि इस बार उन्होंने घर में ब्लू थीम रखी है और पूरी सजावट अपने बच्चों को ध्यान में रखकर किया है.
(फोटो साभार: Instagram@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका त्रिपाठी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ‘हमारे दोनों बच्चे अभी बहुत छोटे हैं, इसलिए हमने गणपति सेलिब्रेशन को बहुत ज्यादा बड़ा या ग्रैंड रखने के बजाय सिंपल और क्यूट रखा. हम भगवान गणपति को घर लाए, ताकि उनका आशीर्वाद बच्चों को भी मिले. सजावट में ब्लू कलर के साथ पर्ल्स, रैबिट्स और मशरूम जैसी चीजें शामिल की गई. इस बार घर की सजावट का पूरा आइडिया हमारे दोनों बेटों को लेकर था.’ (फोटो साभार: Instagram@divyankatripathidahiya)

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिव्यांका ने कहा, ‘अगर पहले मेरा दिमाग 60 की स्पीड से चलता था, तो अब इसे 160 की स्पीड से चलाना पड़ता है. मुझे इस बात का ध्यान रखना होता है कि बच्चे कंफर्ट रहें, घर आने वाले लोगों को भी संभाला जा सके और गणपति का सेलिब्रेशन भी अच्छे से हो. इसके लिए मुझे हर चीज में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ी. इस भागदौड़ के बीच भी मैंने और विवेक ने इस पूरे फेज को एंजॉय किया.’ (फोटो साभार: Instagram@divyankatripathidahiya)

अभिनेत्री ने कहा, ‘इस बार हमने गणपति सेलिब्रेशन में किसी बड़ी पार्टी या भारी-भरकम तैयारी के बजाय परिवार के साथ सुकून से त्योहार मनाने पर ज्यादा ध्यान दिया. मैंने घर पर ही मोदक बनाएं. इसके अलावा सब्जी, रोटी, दाल और रोजमर्रा में बनने वाला खाना भी घर पर ही तैयार किया गया.’ (फोटो साभार: Instagram@divyankatripathidahiya)

दिव्यांका ने मां बनने के बाद जिंदगी में बदलाव के सवाल पर कहा, ‘अब मेरा ध्यान हर वक्त बच्चों पर रहता है. दोनों बच्चे इतने छोटे हैं कि सोते समय भी मैं और विवेक बार-बार उन्हें देखते रहते हैं कि वे ठीक हैं या नहीं. पहले हम अपने बारे में इतना नहीं सोचते थे, लेकिन अब हमारा ध्यान उन दो नए सदस्यों पर ज्यादा रहता है.’ (फोटो साभार: Instagram@divyankatripathidahiya)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 16, 2026, 00:03 IST

[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, बिजनेस में लेंगे बड़े फैसले, सरकारी स्कीम में निवेश से होगा फायदा

Next Post

यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 15,012 पदों पर भर्ती, जानें कब से भरना है फॉर्म

Next Post
यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 15,012 पदों पर भर्ती, जानें कब से भरना है फॉर्म

यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका, 15,012 पदों पर भर्ती, जानें कब से भरना है फॉर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement