Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 16 सितंबर का दिन मिला-जुला रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, दिन की शुरुआत थोड़ी कम ऊर्जा के साथ हो सकती है, लेकिन जरूरी कामों में सफलता के संकेत हैं. कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अहम फैसले लेने का मौका मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी दिन महत्वपूर्ण रहेगा. निवेश को लेकर भी आज कुछ खास सलाह दी गई है. वहीं रिश्तों में पार्टनर को समय देना आपके लिए जरूरी रहेगा. यात्रा और परिवार से जुड़े मामलों में भी सावधानी बरतने की सलाह है.
Today Vrishabh Rashifal 16 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज विशाखा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर तुला से वृश्चिक राशि में संचरण करेंगे. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला होगा. आज आपके अंदर ऊर्जा की थोड़ी कमी जरूर दिखेगी. लेकिन आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगा. आज आप अपने माता पिता के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल भी जरूर रखें. आज आप यदि लम्बी दूरी की यात्रा पर जानें की सोच रहे हैं तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए जरूर टाल दें.
बिजनेस में लें सकेंगे बड़े फैसले
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है आज वो अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े और अहम फैसलों को आसानी से लें सकेंगे. आज आपके इन्ही फैसलों के कारण आपको भविष्य में बड़ा फायदा भी जरूर मिलेगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं. आज उन्हें ऑफिस में अपनी क़ाबिलियत साबित करनी होगी. आज आप हर छोटे बड़े काम को सहज ही पूरा भी कर पाएंगे. जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें है आज उन्हें भी फायदा जरूर मिलेगा.
सरकारी स्कीम में निवेश से सुरक्षित लाभ
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो सरकारी स्कीम में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपके पैसे सुरक्षित भी रहेंगे और आपको फिक्स रिटर्न भी जरूर मिलेगा.
पार्टनर को जरूर दें वक्त
वृषभ राशि के जातकों को आज अपने व्यस्त समय के बावजूद अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आज आप छोटा ही सही अपने पार्टनर को कोई उपहार भी जरूर भेंट करें. जो लोग शादीशुदा है आज उनके जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
भगवान गणेश को लगाए मोदक का भोग
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें यदि मोदक का भोग लगाएंगे तो इससे आपके बिगड़े काम बनने शुरू हो जायेंगे.
About the Author

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…
और पढ़ें

