• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. गणेश पूजनोत्सव के पश्चात महाभंडारे का आयोजन, सैकडो भक्तो ने ग्रहण किया महाप्रसाद

JK Gupta by JK Gupta
September 15, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा…..


— परियोजना प्रमुख संजय असाटी सपत्नीक नीलू असाटी के साथ भक्तो को महाप्रसाद परोसा


एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम क्लब) में मंगलवार को गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन गणेश भगवान के पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा।

परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। आज के पूजन कार्यक्रम में यजमान की भूमिका महाप्रबंधक (ओएंडएम) प्रणय कुमार नायक एवं उनकी धर्मपत्नी वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि मोहंती ने बड़े हीं भक्ति भाव से निभाया।

विद्वान पंडित रामजी द्विवेदी ने मंत्रोच्चार से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तदुपरांत आरती में महाप्रबंधक (मेंटिनेंस) हेमेश कुमार वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन.एस.कोरंगा, महासचिव अपर महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक सिद्धार्थ, अनिल कुमार, संजय कुमार, पी लक्ष्मी, चैतन्या, रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, उपमहाप्रबंधक जी.सी.साहु, रोजालीन साहु, उपप्रबंधक मानव संसाधन रोशन कुमार , वी एस उपाध्याय, आर डी दुबे, एस एन पाठक,प्रमोद दुबे सहित अनेकानेक विशिष्टजनों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

पूजा के दौरान परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेशजी से परिवार, संस्थान एवं क्षेत्र की सुख,शांति, समृद्धि एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसी के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के बाद महाप्रसाद सैकडो भक्तो ने ग्रहण किया। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहु ने बताया कि यह आयोजन तीन दिनों तक चलेगा।

इस दौरान पूजन-अर्चन, आरती एवं स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, पंकज कश्यप आदि के द्वारा आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ भजन-कीर्तन चलता रहेगा।16 सितंबर 2026 की शाम को गणपति महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान एवं ढोल नगाड़ों के साथ श्रद्धाभाव से विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को लेकर कर्मचारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Previous Post

सोनभद्र. सोनभद्र के युवाओं ने दिखाया दम, नमो मैराथन में 633 प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

Next Post

बीजपुर. टीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ

Next Post

बीजपुर. टीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.