• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अमिताभ बच्चन के साथ क्यों अधूरी रह गई फिल्म? सुभाष घई ने कर दिया खुलासा, एक्टर न बन पाने का क्या होता है मलाल

Admin by Admin
September 14, 2026
in मनोरंजन
0
अमिताभ बच्चन के साथ क्यों अधूरी रह गई फिल्म? सुभाष घई ने कर दिया खुलासा, एक्टर न बन पाने का क्या होता है मलाल

[ad_1]

Last Updated:September 13, 2026, 23:54 IST

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपने करियर, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘देवा’ और राजेश खन्ना के सुपरस्टार बनने को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों 1987 में अमिताभ बच्चन के साथ शुरू हुई फिल्म ‘देवा’ पूरी नहीं हो सकी. साथ ही सुभाष घई ने यह भी कहा कि वह बतौर एक्टर सफल नहीं हो पाए, लेकिन उन्हें इसका कभी मलाल नहीं रहा. उन्होंने बतौर डायरेक्टर कभी किसी सुपरस्टार के साथ काम नहीं किया इस पर भी उन्होंने किशोर अजवाणी के शो ‘कहकर रहेगा कहने वाला’ में खुलकर बात की.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्चन के साथ क्यों अधूरी रह गई फिल्म? सुभाष घई ने कर दिया खुलासाZoom

अमिताभ संग कैसे हैं सुभाष घई के रिश्ते

नई दिल्ली. फिल्मी दुनिया में हर किसी का सफर एक जैसा नहीं होता. कितने ऐसे लोग हैं, जो इडंस्ट्री में एक्टर बनने का सपना लेकर आए थे. लेकिन एक्टिंग में उनका करियर नहीं चमका. वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए सालों तक संघर्ष नहीं करना पड़ता है. सुभाष घई की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. कभी अभिनेता बनने का सपना देखने वाले घई आज बॉलीवुड के उन फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं, लेकिन वह सफल एक्टर नहीं बन पाए इस बात का उन्हें कोई मलाल नहीं.

सुभाष घई ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दीं. दिलचस्प बात यह है कि अपने साथ के कलाकारों को सुपरस्टार बनते देखने के बावजूद उन्हें इस बात का कभी अफसोस नहीं हुआ कि उनका एक्टिंग करियर उस मुकाम तक नहीं पहुंच सका. हाल ही में news18hindi को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि असली संघर्ष क्या है. साथ ही अमिताभ संग उनके रिश्ते को लेकर भी खुलकर बात की.

अमिताभ के साथ क्यों अधूरी रही फिल्म

सुभाष घई ने बताया कि साल 1987 में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ ‘देवा’ शुरू की थी. फिल्म की शूटिंग भी हुई, लेकिन बाद में यह प्रोजेक्ट बंद हो गया. इसकी सबसे बड़ी वजह अमिताभ बच्चन उस वक्त बहुत बिजी थी. उस वक्त उनके पास डेट्स की परेशानी थी. उस दौर में अमिताभ फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हो गए थे और उनके लिए फिल्म को लगातार समय देना मुश्किल हो रहा था. सुभाष घई के मुताबिक, वह अपनी फिल्मों की शूटिंग को एक तय शेड्यूल में पूरा करना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन की बिजी होने के कारण उन्हें लगातार शूटिंग की डेट्स नहीं मिल पा रही थीं. ऐसे में उन्होंने तय किया कि फिल्म को थोड़ा-थोड़ा करके बनाने से बेहतर है कि उसे बनाया ही न जाए.

बिग बी संग कैसा रहा रिश्ता

फिल्ममेकर ने यह भी साफ किया कि इस वजह से उनके और अमिताभ बच्चन के बीच कोई दुश्मनी नहीं हुई. उन्होंने कहा कि आज भी दोनों के बीच प्यार और सम्मान कायम है और अमिताभ बच्चन उनके लिए आज भी एक दिग्गज अभिनेता हैं. उन्होंने अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए कहा कि वह तो आज भी इडंस्ट्री में अपने काम से लोगों का दिल जीत लेते हैं.

एक्टर न बनने का नहीं कोई मलाल

सुभाष घई ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि कॉलेज के समय वह एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन भी किया करते थे. हालांकि, बतौर अभिनेता उनका करियर ज्यादा आगे नहीं बढ़ सका. लेकिन वह इसे अपनी जिंदगी की नाकामी नहीं मानते. न ही उन्हें कोई मलाल है कि वह एक्टर नहीं बन पाए. उनके मुताबिक, अगर उनका एक्टिंग करियर नहीं चला, तो इसी वजह से उन्हें लेखन और निर्देशन की दुनिया में आगे बढ़ने का मौका मिला. एक्टर नहीं बन पाने का उन्हें कोई मलाल नहीं. उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर ने भी उनसे कहा था कि वह अच्छा लिखते हैं. यही रास्ता आगे चलकर उनके फिल्मी करियर की सबसे बड़ी पहचान बना.

बता दें कि ओटीटी के दौर पर भी बता करते हुए उन्होंने कहा कि थिएटर में फिल्म देखने के लिए टिकट की कीमत एक बड़ा फैक्टर है, जबकि ओटीटी पर दर्शक कम खर्च में या सब्सक्रिप्शन के जरिए फिल्म देख लेते हैं. हालांकि, उनके मुताबिक प्लेटफॉर्म कोई भी हो, आखिरकार कहानी अच्छी होना सबसे ज्यादा जरूरी है. अगर कहानी दर्शकों को पसंद आती है, तो फिल्म छोटी स्क्रीन पर भी सफल हो सकती है.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 23:54 IST



[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कोर्ट मैरिज फिर 6 महीने बाद 30 लाख रुपए और Scorpio-N की डिमांड, दहेज ले डूबी एक और जिंदगी, पति को पुलिस ने पकड़ा

Next Post

कौन हैं हर्ष सिंह? जो ओलंपियन को चित कर कॉमनवेल्थ गेम्स में बने भारत के ‘गोल्डन बॉय’, 41 सेकेंड में बदल दिया जूडो का इतिहास

Next Post
कौन हैं हर्ष सिंह? जो ओलंपियन को चित कर कॉमनवेल्थ गेम्स में बने भारत के ‘गोल्डन बॉय’, 41 सेकेंड में बदल दिया जूडो का इतिहास

कौन हैं हर्ष सिंह? जो ओलंपियन को चित कर कॉमनवेल्थ गेम्स में बने भारत के 'गोल्डन बॉय', 41 सेकेंड में बदल दिया जूडो का इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement