• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कोर्ट मैरिज फिर 6 महीने बाद 30 लाख रुपए और Scorpio-N की डिमांड, दहेज ले डूबी एक और जिंदगी, पति को पुलिस ने पकड़ा

Admin by Admin
September 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
कोर्ट मैरिज फिर 6 महीने बाद 30 लाख रुपए और Scorpio-N की डिमांड, दहेज ले डूबी एक और जिंदगी, पति को पुलिस ने पकड़ा


Last Updated:September 13, 2026, 23:14 IST

Ghaziabad Latest News: गाजियाबाद में शादी के करीब छह महीने बाद एक महिला की मौत हो गई. मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 30 लाख रुपये और Scorpio-N गाड़ी मांग रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ मारपीट और उसे परेशान किया जाता था.

कोर्ट मैरिज के 6 महीने बाद महिला की मौत, पति को पुलिस ने पकड़ाZoom

गाजियाबाद में शादी के बाद महिला की मौत.

गाजियाबाद: शादी के करीब छह महीने बाद एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 30 लाख रुपये और Scorpio-N गाड़ी की मांग कर रहे थे. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक रूप से परेशान किया जाता था. महिला की मौत छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान हुई. मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका की पहचान आकृति के रूप में हुई है. उसकी शादी इसी साल मार्च में गौरव से हुई थी. दोनों ने 23 मार्च को गाजियाबाद रजिस्ट्रार कार्यालय में कोर्ट मैरिज की थी. शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर विवाद शुरू होने का आरोप है. आकृति के भाई प्रभात ने पुलिस को दी शिकायत में अपने जीजा गौरव समेत परिवार के पांच लोगों को नामजद किया है.

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष की ओर से आकृति पर 30 लाख रुपये और Scorpio-N गाड़ी लाने का दबाव बनाया जा रहा था. परिवार का कहना है कि गौरव ने कर्ज चुकाने के लिए भी पैसे की मांग की थी. मांग पूरी नहीं होने पर आकृति के साथ मारपीट और उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता था.

मौत से पहले मायके वालों को किया फोन
परिवार के मुताबिक, आकृति ने कई बार चोरी-छिपे अपने मायके वालों से संपर्क कर ससुराल में हो रही परेशानी के बारे में बताया था. उसने कथित तौर पर मारपीट और धमकी दिए जाने की बात भी कही थी. 7 सितंबर की रात करीब 9 बजे आकृति ने अपने परिवार को फोन किया. आरोप है कि उसने बताया कि गौरव, उसके माता-पिता रमेश और सरोज और उसकी ननदें उसके साथ मारपीट कर रही हैं और उसे जान से मारने की कोशिश कर रही हैं. इसके कुछ देर बाद फोन कट गया. इसके बाद परिवार को गौरव का फोन आया. उसने बताया कि आकृति छत से गिर गई है. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन 9 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पति गिरफ्तार, ससुराल वालों पर केस
घटना के बाद मुरादनगर पुलिस ने आकृति के भाई की शिकायत पर गौरव, रमेश, सरोज, नेहा और सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया. पुलिस ने 12 सितंबर को आकृति के पति गौरव को गिरफ्तार कर लिया. गाजियाबाद पुलिस के ग्रामीण क्षेत्र के डीसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुरादनगर थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. महिला के मायके वालों ने दहेज की मांग और उत्पीड़न को उसकी मौत की वजह बताया है. इन आरोपों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Ghaziabad,Ghaziabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 13, 2026, 23:14 IST



Source link

Previous Post

वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी का उत्पीड़न के आरोप से यू टर्न, फेडरेशन के फैसले को किया मंजूर

Next Post

अमिताभ बच्चन के साथ क्यों अधूरी रह गई फिल्म? सुभाष घई ने कर दिया खुलासा, एक्टर न बन पाने का क्या होता है मलाल

Next Post
अमिताभ बच्चन के साथ क्यों अधूरी रह गई फिल्म? सुभाष घई ने कर दिया खुलासा, एक्टर न बन पाने का क्या होता है मलाल

अमिताभ बच्चन के साथ क्यों अधूरी रह गई फिल्म? सुभाष घई ने कर दिया खुलासा, एक्टर न बन पाने का क्या होता है मलाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.