• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आबकारी विभाग की छापेमारी मे 45 लीटर कच्ची शराब बरामद

JK Gupta by JK Gupta
September 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…तीन अवैध भट्ठियां तोड़ी गईं, 250 किलो लहन नष्ट, दो मामले दर्ज


अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने रविवार को म्योरपुर क्षेत्र में अभियान चलाया।

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 (दुद्धी) रविनंदन ने टीम के साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई स्थानीय पुलिस के सहयोग से की गई।

आबकारी टीम ने म्योरपुर थाना क्षेत्र के पडरी, कमरीटांड़, चपरा, लरहीटांड़, खनता, बस स्टैंड और एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में संदिग्ध घरों, झोपड़ियों और अन्य स्थानों की जांच की।

इस दौरान टीम को करीब 45 लीटर कच्ची शराब और 250 किलोग्राम लहन मिला। टीम ने मौके पर बनी तीन अवैध शराब की भट्ठियों को तोड़ दिया और बरामद लहन को नष्ट कर दिया।

मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए। विभाग की टीम ने इसके अलावा सड़क पर वाहनों की जांच की और शराब की दुकानों के आसपास चखना बेचने वाली दुकानों पर भी दबिश दी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

‘उम्मीद से ज्यादा कमाई’, ‘हनुमान अंश’ को लेकर अनुप्रिया नागर के मन में उठे ये सवाल, स्क्रिप्ट पढ़कर हुई थीं भावुक

Next Post

हॉकी में भारत के लिए सुपर संडे… वुमेंस के बाद मेंस टीम ने भी जीता जूनियर एशिया कप, कोरिया को दी मात

Next Post
हॉकी में भारत के लिए सुपर संडे… वुमेंस के बाद मेंस टीम ने भी जीता जूनियर एशिया कप, कोरिया को दी मात

हॉकी में भारत के लिए सुपर संडे... वुमेंस के बाद मेंस टीम ने भी जीता जूनियर एशिया कप, कोरिया को दी मात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.