• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शराब के लिए रुपए नहीं देने पर हत्या; हिस्ट्रीशीटर के भाई को पीट-पीटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
शराब के लिए रुपए नहीं देने पर हत्या; हिस्ट्रीशीटर के भाई को पीट-पीटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

कानपुर के नवाबगंज में शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर दबंगों ने 24 वर्षीय दिनेश निषाद को लात-घूंसों और ईंट से पीटकर मरणासन्न कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान छठवें दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

youth beaten to death in Kanpur

कानपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

कानपुर के नवाबगंज में शराब पीने के लिए रुपये देने से मना करने पर दबंगों ने हिस्ट्रीशीटर के भाई को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इलाज के दौरान छठवें दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है। नवाबगंज के उजियारीपुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय दिनेश निषाद हलवाई था। परिवार में दो बड़े भाई राजेश और शिवकुमार हैं। शिवकुमार नवाबगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। शिवकुमार ने बताया कि सोमवार शाम को छोटा भाई दिनेश मजदूरी करके घर लौट रहा था। सूर्यविहार स्थित केनरा बैंक के पास इलाके के छोटू बिहारी और छोटेलाल ने साथियों के साथ रोक लिया।

शराब के लिए रुपए नहीं देनें पर मर्डर

आरोप है कि भाई से शराब के लिए रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर भाई को लात-घूसों और ईंट से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने भाई को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार देर रात भाई की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजकेसर यादव ने बताया कि मारपीट के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोट लगीं थीं। अत्यधिक खून बहने और कोमा में जाने के कारण युवक की मौत हुई है।

हत्यारोपित कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा

दिनेश के परिजन ने बताया कि मृतक दिनेश के बड़े भाई राजकुमार की फरवरी 2021 में हत्या की गई थी। परिजन ने दीपू निषाद पर साथियों के साथ हत्या का आरोप लगाया था। मामले में दीपू समेत अन्य लोगों को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था। दिनेश के परिजनों का आरोप है कि हत्यारोपित कुछ माह पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है। आशंका है कि उसके साथियों ने ही दिनेश की हत्या को अंजाम दिया है। इलाज के दौरान पांचवें दिन घायल दिनेश मौत हो गई। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए परिजनों ने पुलिस में तहरीर दी है।

क्या बोली पुलिस?

थाना प्रभारी राजकेसर ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर इस पहलू की भी जांच की जाएगी। फिलहाल अभी तक ऐसा कुछ सामने नहीं आया है। मामलें में अभी एक आरोपी को गिरफ्तार कर फरार अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर छोटू उर्फ छोटेलाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है। रंजिश में हत्या की बात अभी तक सामने नहीं आई है।



Source link

Previous Post

VIDEO: आंसुओं से जश्न तक…जूनियर एशिया कप जीतकर रो पड़ीं कप्तान चानू, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरकीं बेटियां

Next Post

घोरावल. खेत में सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Next Post

घोरावल. खेत में सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.