• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ड्रोन की नजर, सड़कों पर पुलिस का पहरा; सोनभद्र में ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ से हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
September 13, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra। अपराध पर अंकुश लगाने और जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोनभद्र पुलिस ने रविवार को ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ के तहत व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज और चोपन थाना क्षेत्र में खुद मोर्चा संभाला। इस दौरान ड्रोन से संदिग्ध गतिविधियों और आवागमन पर निगरानी रखी गई।

एसपी ने पुलिस टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर जांच की। वाहन चालकों से पूछताछ करने के साथ ही कागजात और गतिविधियों की जानकारी ली गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी भी परखी गई।

इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग करते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें।

पुलिस के मुताबिक, ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ का उद्देश्य अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाना और जिले में सुरक्षित माहौल कायम रखना है।

Previous Post

मोह में पड़कर पार्टी का नुकसान नहीं होने दूंगी, छोटे भतीजे ईशान से भी पद छीनने के बाद मायावती, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.